Hanuman Chalisa
✕

US Presidential election 2020: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'नस्लवादी'

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (18:59 IST)
कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नस्लवादी बताते हुए कहा कि वे अचानक ही कुछ करते या कहते नहीं हैं, बल्कि उनमें एक तरह का पैटर्न दिखता है।

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ बताया और कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक कुछ करते या कहते हैं बल्कि उनमें एक तरह का पैटर्न दिखता है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सवालों का जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, ‘लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या वह (डोनाल्ड ट्रंप) नस्लवादी हैं? हां, वह हैं’

हैरिस ने कहा, ‘क्योंकि आप देखते हैं कि यह कोई अचानक या बिना सोचे समझे नहीं है। हम इस पैटर्न को देख चुके हैं। चाहे वह बराक ओबामा की वैधता पर सवाल करना हो या फिर शर्लोट्सविले जाना हो’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने कहा था, ‘दोनों ही तरफ अच्छे लोग हैं’

हैरिस ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो ‘अमेरिका के इतिहास व प्रणालीगत नस्लवाद की मौजूदगी को स्वीकार करता हो’ और इससे निपटने के इरादे से सच बोलता हो।

हैरिस ने लोगों से अपील की है कि वे नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले नेताओं को अपना मत देकर उनका सम्मान करें।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख