Daily Horoscope
✕

जीत के करीब पहुंचे बिडेन का बड़ा बयान, प्रत्येक वोट की गणना हो

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (08:50 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्टपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने गुरुवार को एक बार फिर से दोहराया कि सभी मतपत्रों की गणना होनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

ALSO READ: अमेरिका चुनाव: क्या पोस्टल बैलेट से वोटिंग फ़्रॉड हो सकता है?
जीत के करीब नजर आ रहे बिडन ने कहा कि अमेरिका में वोट करना एक पवित्र काम की तरह है। इसके तहत देश के मतदाता अपनी राय बताते हैं। इसलिए हर एक मतपत्रों की गिनती आवश्यक है और वर्तमान में यही हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैं और सीनेटर कमला हैरिस को पूरा भरोसा है कि मतगणना पूरी होनी पर हमें विजेता घोषित किया जाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न होने दें।

ALSO READ: अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत का भारत पर क्या होगा असर
फॉक्स न्यूज के अनुसार बिडेन के पास वर्तमान में 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। वह अपने पूर्ण बहुमत से महज 6 कदम दूर हैं। जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, अलास्का, नेवादा और नॉर्थ कैरोलिना में पेंच फंसा हुआ है। ट्रंप को चुनाव जीतने के लिए सभी राज्यों में जीत चाहिए जबकि बिडेन केवल 6 इलेक्टोरल वोट वाले नेवादा को जीतकर राष्‍ट्रपति बन सकते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि उनकी चुनावी अभियान टीम उन सभी राज्यों में कानूनी रूप से चुनौती देगी जिसमें उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बिडेन ने जीत का दावा किया है। 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख