Hanuman Chalisa
✕

US Election : जीत के बाद बिडेन ने कहा- ट्रंप का हार न स्वीकारना शर्मिंदगी भरा है...

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (09:54 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने मंगलवार को कहा कि देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाल में संपन्‍न हुए चुनाव में हार स्वीकार न करना शर्मिंदगी भरा है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप के हार स्वीकार नहीं करने से सत्ता के हस्तांतरण की उनकी योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्होंने विश्व नेताओं से बात करनी शुरू कर दी है।

डेलावेयर के विलमिंगटन में बिडेन ने कहा, सच कहूं, तो मुझे लगता है कि यह एक शर्मिंदगी भरी हरकत है। इससे राष्ट्रपति की विरासत को कोई मदद नहीं मिलेगी। विश्व के नेताओं के साथ अपनी बातचीत के बाद मुझे इतना पता है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के लोकतांत्रिक संस्थानों को एक बार फिर मजबूत होता देखा जाएगा।

ट्रंप पर किए एक सवाल के जवाब में बिडेन ने 20 जनवरी को सब सही होने की उम्मीद जताई। अमेरिका में प्रमुख ‘मीडिया नेटवर्क’ जो बिडेन को तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित कर चुके हैं।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख