dharma sangrah
✕

शपथ लेने के तुरंत बाद इन 15 आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे जो बाइडेन

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (18:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।
ALSO READ: Inauguration Day : नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वागत के लिए तैयार अमेरिका का संसद भवन
इनमें अमेरिका को फिर से पेरिस समझौते में शामिल करना और 100 दिनों तक मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी आदेश भी शामिल हैं।

इनके अलावा बाइडन मुस्लिम देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को रद्द करने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर करेंगे। इससे वे अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के कुछ प्रमुख नीतिगत फैसलों को पलट देंगे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि बाइडन के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यों में कांग्रेस को आव्रजन पर एक व्यापक विधेयक भेजना भी शामिल होगा।
ALSO READ: भारत के लिए अच्छी खबर, चीन और पाकिस्तान को लेकर नहीं बदलेगा अमेरिका का रुख
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन पहले दिन कई ऐतिहासिक कार्य करने जा रहे हैं। वे 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और एजेंसियों से अतिरिक्त दो क्षेत्रों में कदम उठाने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि बाइडन निर्धारित की गई 4 समस्याओं पर भी अगले 10 दिनों तक काम करेंगे। (भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

अगला लेख