biodatamaker
✕

जो बिडेन का दावा, जरूरी 270 सीटें पाने के लिए वे पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (09:25 IST)
वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने बुधवार को कहा कि वे चुनाव जीतने के लिए 270 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' के जादुई आंकड़े को पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत हासिल कर रहे हैं। कई प्रमुख मीडिया संगठनों के विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्यों में बिडेन को विजयी बताने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक बयान में इसे अमेरिकी जनता, लोकतंत्र और अमेरिका की जीत करार दिया।
ALSO READ: US Election 2020 : क्यों 'मोदी सरकार' है अमेरिका के लिए 'जरूरी मजबूरी', ट्रम्प या बिडेन में से जीते कोई भी भारत रहेगा महत्वपूर्ण
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार बिडेन को 253 'इलेक्टोरल कॉलेज सीटें' हासिल हुई हैं, वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 214 सीटें मिली है। 'पोलिटिको' के अनुमान के मुताबिक बिडेन को 264, वहीं ट्रंप को 214 'इलेक्टोरल कॉलेज सीटें' मिली हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को अदालत में चुनौती दी है।
ALSO READ: ट्रंप जीतें या बिडेन, चुनाव के बाद सामने होगी एक चुनौती
बिडेन ने अपने गृहराज्य डेलावेयर में अपने भाषण में कहा कि लेकिन ये केवल मेरी जीत नहीं होगी या हमारे अकेले की जीत नहीं होगी। ये अमेरिकी जनता, हमारे लोकतंत्र और अमेरिका की जीत होगी। जब हम जीतेंगे तो कोई 'ब्ल्यू' राज्य या 'रेड' राज्य नहीं होगा, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका होगा। ईश्वर आप सबका भला करे और हमारे सैनिकों की रक्षा करे।
 
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए जरूरी 270 सीटें पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे हैं। उनके संबोधन के दौरान पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी उनके साथ मौजूद थीं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख