dharma sangrah
✕

हैरिस ने दिलाई 3 सीनेटरों को शपथ, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (09:47 IST)
वॉशिंगटन। कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के 3 सीनेटरों को शपथ दिलाई और इस तरह से 2014 के बाद पहली बार सीनेट पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण हो गया। इस महीने के शुरू में जॉर्जिया से रेवरेंड राफेल वारनॉक और जॉन ओसॉफ को सीनेट के लिए निर्वाचित हुए थे।
ALSO READ: कमला हैरिस ने इस तरह दी माइक पेंस को विदाई, जीता सबका दिल
वारनॉक अटलांटा में एबेनेजर बैपटिस्ट चर्च के वरिष्ठ पादरी हैं और ओसॉफ बुधवार को कमला हैरिस के उत्तराधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए, वहीं कैलीफोर्निया की पूर्व सेक्रेटरी एलेक्स पाडिला को डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने सीनेट के लिए नियुक्त किया।
 
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार वारनॉक तथा ओसॉफ क्रमश पहले अश्वेत तथा पहले यहूदी हैं, जो जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि पाडिला कैलीफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली लैटिक सीनेटर हैं। 33 वर्षीय ओसॉफ मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बाद सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले सबसे युवा सीनेटर हैं। बाइडन 1973 में 30 वर्ष की उम्र में सीनेटर बने थे। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख