biodatamaker
✕

Facebook ने अमेरिकी चुनाव के लिए तैयार किए नए नियम

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (17:08 IST)
ओकलैंड। फेसबुक (Facebook) ने कहा है कि अमेरिका में इस वर्ष होने वाले चुनाव किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हों, इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं। ये नियम फेसबुक को ऐसे उम्मीदवारों से निपटने में मदद करेंगे जो आधिकारिक परिणाम आने से पहले ही अपनी जीत की घोषणा करने लगते हैं।

इस सिलसिले में तीन नवंबर को चुनाव होने के बाद फेसबुक की सभी राजनीतिक विज्ञापनों को रोकने की योजना है। यह पाबंदी एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन फेसबुक का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

फेसबुक ने ऐसे पोस्ट की पहचान करने की भी योजना बनाई है जो चुनाव के नतीजों पर शंका पैदा करने वाले होंगे और इसके लिए आधिकारिक सूचनाओं को साझा करते होंगे।
सोशल नेटवर्क ने पहले ही उन संदेशों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो मतदान स्थलों पर हथियारों को ले जाने को बढ़ावा देते हैं या मतदान में समन्वित हस्तक्षेप की व्यवस्था का प्रयास करते हैं।(भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

अगला लेख