kundali milan
✕

मोमिन की ग़ज़लें

Updated: बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (20:31 IST)
Aziz AnsariWD
अगर ग़फ़लत से बाज़ आया जफ़ा की
तलाफ़ी की भी तो ज़ालिम ने क्या की

मूए-आग़ाज़-ए-उलफ़त में हम अफ़सोस
उसे भी रेह गई हसरत जफ़ा की

कभी इनसाफ़ ही देखा न दीदार
क़यामतक्सर उस कू में रहा की

शब-ए-वस्ल-ए-अदू क्या क्या जला हूँ
हक़ीक़त खुल गई रोज़-ए-जज़ा की

चमन में कोई उस कू से न आया
गई बरबाद सब मेहनत सबा की

किया जब इलतिफ़ात उसने ज़रा सा
पड़ी हमको हुसूल-ए-मुद्दुआ की

कहा है ग़ैर ने तुम से मेरा हाल
कहे देती है बेबाकी अदा की

तुम्हें शोर-ओ-फ़ुग़ाँ से मेरे क्या काम
ख़बर लो अपनी चश्म-ए-सुरमासा की

जफ़ा से थक गए तो भी न पूछा
के तूने किस तवक़्क़ो पर वफ़ा की

कहा उस बुत से मरता हूँ तो मोमिन
कहा मैं क्या करूँ मरज़ी ख़ुदा की

2. वो जो हम में तुम में क़रार था, तुम्हें याद हो के न याद हो
वही यानी वादा निबाह का, तुम्हें याद हो के न याद हो

वो जो लुत्फ़ मुझपे थे पेशतर, वो करम के था मेरे हाल पर
मुझे याद सब है ज़रा ज़रा, तुम्हें याद हो के न याद हो

कोई बात ऎसी अगर हुई, के तुम्हारे जी को बुरी लगी
तो बयाँ से पहले ही बोलना, तुम्हें याद हो के न याद हो

कभी हम में तुम में भी चाह थी, कभी हम से तुम से भी राह थी
कभी हम भी तुम भी थे आशना, तुम्हें याद हो के न याद हो

जिसे आप गिनते थे आशना, जिसे आप कहते थे बावफ़ा
मैं वही हूँ मोमिन-ए-मुबतिला, तुम्हें याद हो के न याद हो

लेखक के बारे में
अजीज अंसारी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब