dipawali
✕

याद : जिगर मुरादाबादी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008 (12:30 IST)
ND

आई जब उनकी याद तो आती चली गई
हर नक़्शे मासिवा को मिटाती चली ग ई

हर मन्ज़रे जमाल दिखाती चली गई
जैसे उन्हीं को सामने लाती चली गई

हर वाक़या क़रीबतर आता चला गया
हर शै हसीन तर नज़र आती चली ग ई

वीराना ए हयात के एक एक गोशे में
जोगन कोई सितार बजाती चली गई

दिल फुँक रहा था आतिशे ज़ब्तेफ़िराक़ से
दीपक को मेघहार बनाती चली गई

बेहर्फ़ ओ बेहिकायत ओ बेसाज़ ओ बेसदा
रग रग में नग़मा बन के समाती चली ग ई

जितना ही कुछ सुकून सा आता चला गया
उतना ही बेक़रार बनाती चली ग ई

कैफ़ियतों को होश सा आता चला गया
बेकैफ़ियतों को नीन्द सी आती चली ग ई

क्या क्या न हुस्नेयार से शिकवे थे इश्क़ को
क्या क्या न शर्मसार बनाती चली ग ई

तफ़रीक़े हुस्न ओ इश्क़ का झगड़ा नहीं रह ा
तमइज़े क़ुर्ब ओ बोद मिटाती चली ग ई

मैं तिशना कामे शौक़ था पीता चला गय ा
वो मस्त अंखडि़यों से पिलाती चली ग ई

इक हुस्ने बेजेहत की फ़िज़ाए बसीत में
उठती हुई मुझे भी उठाती चली गई

फिर मैं हूँ और इश्क़ की बेताबियाँ जिगर
अच्छा हुआ वो नीन्द की माती चली गई।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!