dharma sangrah
✕

लता मंगेशकर का निधन, भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र विमोचन कार्यक्रम स्थगित

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (12:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के विमोचन का कार्यक्रम रविवार को 'भारत रत्न' गायिका लता मंगेशकर के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया।
 
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लता मंगेशकर के निधन के कारण पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विमोचन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे होना था। संकल्प पत्र के विमोचन कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
 
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र का विमोचन करना था। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख