Hanuman Chalisa
✕

कासगंज में मोदी बोले- परिवारवादियों से सावधान, बंद कर देंगे गरीबों की योजनाएं...

Updated: शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (17:09 IST)
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यूपी के लोगों को सावधान भी करना चाहता हूं। ये परिवारवादी लोग इस समय इतने बौखलाए हुए हैं कि ठान कर बैठे हैं कि गरीब के लिए चल रही सारी योजनाओं को सबसे पहले बंद कराएंगे। इसलिए, ऐसे लोगों को कभी मौका मत देना।
 
पीएम मोदी परिवारवादियों ने अपना घर, अपनी तिजोरी तो भरी लेकिन कभी गरीब की चिंता नहीं की। गरीब का जीवन आसान बने, ये लोग न पहले चाहते थे, न आज चाहते हैं। ये अफवाहवादी पूरी कोशिश कर रहे थे कि कोरोना का मुफ्त टीका गरीब परिवारों को न लगे। लेकिन गरीबों की सरकार ने इन्हें सफल नहीं होने दिया।
 
उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से गरीब, दलित, पिछड़ों के लिए निकला राशन का हर दाना उसके हकदार के पास जाता है। उत्तर प्रदेश में अब राशन मफिया नहीं है इसलिए रास्ता गरीब के घर पहुंच जाता है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग स्वास्थ्य सेवा के नाम पर घोटाले करते थे। लेकिन योगी जी की सरकार ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों का जाल बिछा दिया है। जो योगी जी की सरकार में हो रहा है, वो हिंदुस्तान में कभी नहीं हुआ है।
मोदी और योगी जी को जो आशीर्वाद और प्यार आप दे रहे हैं, उसने इन परिवारवादियों की नींद उड़ा दी है। कितनी कोशिश की, इन लोगों ने आपको बांटने की, जाति के नाम पर अलग-अलग करने की, लेकिन ये लोग फेल हो गए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल दोपहर के बाद विपक्ष के नेताओं के जितने भी इंटरव्यू आए हैं, उसमें उनका चेहरा लटका हुआ है। ये बात, जो घोर परिवारवादी लोग हैं, उन्हें भी पता चल गई है। इसलिए उन्होंने अभी से ही EVM पर, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
 
आज आपके पास ऐसा मुख्यमंत्री है जिस पर विरोधियों ने भी कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की कोशिश नहीं की है। यहां पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं, उन पर कैसे-कैसे आरोप हैं, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख