ramcharitmanas
✕

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी का प्लान, कांग्रेस निकालेगी 12000 किमी की प्रतिज्ञा यात्रा

Updated: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (15:10 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया।
 
पार्टी के सदस्यों के साथ प्रियंका की बैठक में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
 
बैठक में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
 
गौरतलब है कि प्रियंका गुरुवार शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि वह अपने इस दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख