Hanuman Chalisa

Up election 2022 : किन लोगों को मिलेगा टिकट, भाजपा ने तैयार किया प्लान

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (10:01 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशियों के चयन के लिए तगड़ी रणनीति के साथ भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट अब सिर्फ वही पाएगा जिस की लोकप्रियता जनता, क्षेत्रीय कार्यकर्ता व संगठन में अच्छी होगी।
 
इसे लेकर उत्तर प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से सुझाव और राय मांगना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस सर्वे के बाद घोषित प्रत्याशियों में उत्तर प्रदेश के अंदर कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे और कई पुराने चेहरे चुनावी मैदान से हटा दिए जाएंगे।
 
पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा द्वारा प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 से 200 लोगों से राय ली जा रही है। इनकी राय के आधार पर एक निर्णय पर आकर नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद नेतृत्व जिले की कोर कमेटी में उन नामों को रखेगा। यदि कोर कमेटी में भी उन नामों पर मुहर लगाई तो प्रदेश नेतृत्व को सिफारिश की जाएगी। उसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति में विचार होगा।
 
माना जा रहा है कि यह सब 15 दिनों के अंदर पूरा करने के निर्देश भी है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसके लिए दिल्ली,मध्य प्रदेश व गुजरात के नेताओं के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के भाजपा नेताओं को दी है। एक प्रदेश स्तरीय नेता को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तीन-तीन पदाधिकारियों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया है और बड़े जिलों में 20-20 लोगों की टीम भेजी गई है।
 
टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। वे आम लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी राय ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख