शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Assembly Elections 2022 voting live
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (19:10 IST)

उत्तरप्रदेश में 60 प्रतिशत से ज्यादा, गोवा में बंपर वोटिंग, भाजपा ने लगाया हिजाब की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप

उत्तरप्रदेश में 60 प्रतिशत से ज्यादा, गोवा में बंपर वोटिंग, भाजपा ने लगाया हिजाब की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप - Assembly Elections 2022 voting live
उत्तरप्रदेश में दूसरे दौर में 9 जिलों की 55 सीटों पर, उत्तराखण्ड की 70 सीटों पर और गोवा की 40 सीटों के मतदान संपन्न हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक गोवा में बंपर मतदान हुआ है।

05:44 PM, 14th Feb


05:31 PM, 14th Feb
मतदान के बीच ही भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि दूसरे चरण में बुर्के जा रही महिलाओं की पहचान के बिना ही मतदान करवाया जा रहा है। इसके चलते फर्जी मतदान हो रहा है। इनकी पहचान महिला पुलिसकर्मियों और चुनाव कर्मियों से कराई जाए।
 
गोवा में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है।

04:29 PM, 14th Feb
- उत्तर प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 51.93 प्रतिशत मतदान।
- उत्तराखंड में दोपहर 3 बजे तक 49.24 प्रतिशत मतदान।
- गोवा में दोपहर 3 बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान।

01:46 PM, 14th Feb

-दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश में 39.07 प्रतिशत मतदान, उत्तराखंड 35.21 फीसदी एवं गोवा में 44.63 फीसदी मतदान हुआ। 

12:13 PM, 14th Feb
- उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

- यूपी में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से ईवीएम को लेकर शिकायत की।

- हरिद्वार में बाबा रामदेव ने डाला वोट। मतदान करने के बाद स्वामी रामदेव ने कहा कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।

- उत्तराखंड में कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गड़बड़ी के चलते मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका,  लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से कुछ देर में मतदान सुचारु हो गया। नैनीताल के जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है।

- गोवा में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर ने कहा कि गोवा में लोग बदलाव चाहते हैं और आज लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर बीजेपी ने लूटा,​ फिर कांग्रेस से चुनकर आए बीजेपी में चले गए और साथ में लूटा, ये दोनों पार्टियां डरी हुई हैं। 


11:43 AM, 14th Feb
- उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 23.03 प्रतिशत मतदान।
- गोवा में सुबह 11 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान।
- उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान।


11:30 AM, 14th Feb
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में मतदान के बाद कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर आएं और वोटिंग के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। हम आश्वत हैं कि इस बार राज्य की जनता हमें 60 से ज़्यादा सीटें देकर आशीर्वाद देगी।

11:24 AM, 14th Feb
मतदान के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, भाजपा ने 10 साल से जो काम किया है, वो लोगों के सामने है, उसे देखकर स्थिर सरकार बनाने के लिए हमारे सभी उम्मीदवारों के लिए मतदान करें। 

11:19 AM, 14th Feb
उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी ज़िले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में मतदान किया। उन्होंने कहा, आज चौबट्टाखाल विधानसभा में मैंने पहला वोट डाला। सभी लोगों से आग्रह है कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।

10:13 AM, 14th Feb
उत्तराखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश ​पोखरियाल निशंक ने देहरादून में अपनी बेटी आरुषि निशंक के साथ मतदान किया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा, उत्तर प्रदेश में सभी जगहों पर मतदान शांति और निष्पक्षता के साथ हो रहा है। जिन जगहों पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी वहां पर EVM को बदल दिया गया है।

09:41 AM, 14th Feb
- उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान।
- गोवा में सुबह 9 बजे तक 10.86 प्रतिशत मतदान। 
- उत्तराखंड में सुबह 9 बजे तक 5.03 प्रतिशत मतदान।

09:33 AM, 14th Feb
गोवा में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल  अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप का मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं।

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

09:13 AM, 14th Feb
- केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला।
- गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने वोट डाला। 
- उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, पहले मतदान, फिर जलपान।

08:33 AM, 14th Feb
मुरादाबाद में विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। बुद्धि विहार क्षेत्र आर्यन से स्कूल के बूथ पर महिलाओं की संख्या भी दिखाई दी। इसके साथ ही मुस्लिम क्षेत्रों में भी वोट डालने के लिए लोग सुबह से पहुंच गए। आर्यन स्कूल के बूथ में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह ने पहला वोट डाला।

मुरादाबाद जिले की 6 सीटों के लिए 24.19 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां कुल 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांठ में सबसे ज्यादा 15 और बिलारी में सबसे कम 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया आरंभ की गई।

08:29 AM, 14th Feb
बेहट विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। इसके साथ ही तीतरों के श्री सरस्वती कॉलेज में बनाए गए बूथ नंबर 322 पर भी मतदाता मतदान करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

08:26 AM, 14th Feb
सहारनपुर में मतदान करने को लेकर वोटरों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। जिले में विधानसभा चुनाव का मतदान 1308 मतदान केंद्रों के 2957 मतदेय स्थलों पर शुरू हो गया है।

08:22 AM, 14th Feb
शाहजहांपुर में राज्य के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। शाहजहांपुर में 6 सीटें जीतेंगे। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई और उनकी पत्नी ने भी तलेइगाओ में मतदान केंद्र संख्या 15 पर मतदान किया।

08:14 AM, 14th Feb
प्रधानमंत्री मोदी ने 3 राज्यों में वोटिंग शुरू होने से पहले ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!

08:10 AM, 14th Feb
उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें
UP : साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची, SP ने EC से की शिकायत