शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Akhilesh Yadav Not to Contest Next UP Assembly Elections, Says Alliance Between SP-RLD Finalised
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 नवंबर 2021 (13:01 IST)

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव - Akhilesh Yadav Not to Contest Next UP Assembly Elections, Says Alliance Between SP-RLD Finalised
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान  किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा अखिलेश ने रालोद (RLD) के साथ गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की है। 
 
अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श किया जाना है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

क्या हो सकता है कारण : राजनीतिक गलियरों में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रखना चाहते हैं। इसलिए अखिलेश ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

जिन्ना वाले बयान पर मचा बवाल : अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया था। अखिलेश ने रविवार को एक जनसभा में जिन्ना को सरदार पटेल और महात्मा गांधी की तरह ही आजादी का नायक बताया था। इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'शर्मनाक' और 'तालिबानी मानसिकता' वाला बताया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने अखिलेश से माफी मांगने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें
UP : फिर बाहर आया जिन्ना का 'जिन्न', अखिलेश यादव ने बताया आजादी का नायक, BJP बोली- इतना नीचे मत गिरो