Hanuman Chalisa

मुसलमानों का वोट नहीं तो टिकट क्यों दें-विनय कटियार

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (12:45 IST)
अयोध्या। बजरंगदल के संस्थापक अध्यक्ष और भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने आज कहा कि मुसलमानों को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वे पार्टी को वोट नहीं देते।
धार्मिक नगरी अयोध्या में मतदान करने के बाद कटियार ने कहा कि जब मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते तो उन्हें चुनाव में टिकट क्यों दिया जाए? इस चुनाव में अल्पसंख्यकों के वोट की राजनीति भी हाशिये पर पहुंच जाएगी, ज्यादातर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव हारने जा रहे हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि  चुनाव में शिक्षा, रोजगार और विकास तो मुद्दे हैं लेकिन राम मंदिर निर्माण के बगैर सब बेकार है। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वेदप्रकाश गुप्ता का भी कहना है कि इस क्षेत्र में राम भक्त चुनाव का सटीक निर्णय करेंगे। विपक्ष चुनाव में अल्पसंख्यक कार्ड खेल रहा है, लेकिन भाजपा 'सबका साथ-सबका विकास' नारे पर अडिग है।
 
इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार और सूबे के वन राज्यमंत्री तेज नरायण उर्फ पवन पांडेय ने कहा कि बसपा के मुस्लिम उम्मीदवार का मुसलमानों में कोई प्रभाव नहीं है। यह वर्ग सपा को ही वोट दे रहा है। कांग्रेस के मतदाता भी सपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।
 
पांडे का आरोप है कि बसपा अपने मतों को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में ट्रांसफर करवा रही है, लेकिन स्थानीय लोग विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं और विकास में सपा सरकार का कोई जोड़ नहीं है। पांडेय ने कहा कि राम आस्था के विषय हैं। राम कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं हैं। राम के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। (वार्ता)
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख