sundarkand

उप्र में भाजपा की 'सुनामी', 2019 को भूल जाएं विपक्ष : उमर

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2017 (13:15 IST)
नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की 'सुनामी' है, न कि एक छोटे तालाब में उठने वाली लहर। साथ ही उन्होंने विपक्ष को 2019 को भूलकर 2024 के आम चुनावों के लिए तैयारी शुरू करने की सलाह दी है।

अब्दुल्ला ने कहा कि देशभर में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो मोदी का मुकाबला कर सके और कोई ऐसी पार्टी नहीं है, जो 2019 में भाजपा को चुनौती दे सके। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को केवल आलोचना करने के बजाय एक सकारात्मक विकल्प के रूप में अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है और अन्य राज्यों के नतीजे यह उम्मीद जगाते हैं कि भाजपा अपराजेय नहीं है।
 
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि संक्षेप में देशभर में आज ऐसा कोई नेता नहीं है, जो 2019 में मोदी और भाजपा का मुकाबला कर सके। ऐसे में हमें 2019 को शायद भूल जाना चाहिए और 2024 की तैयारी शुरू करनी चाहिए। अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि लगभग सभी विशेषज्ञों व विश्लेषकों ने उत्तरप्रदेश में इस लहर को कैसे छोड़ दिया? यह सुनामी है, न कि एक छोटे तालाब में उठने वाली लहर।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब, गोवा और मणिपुर से निश्चित तौर पर यह संकेत मिलेगा कि भाजपा अपराजेय नहीं है बल्कि आलोचना से सकारात्मक विकल्प की ओर रणनीति बदलने की जरूरत है। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगा कि मतदाताओं को एक वैकल्पिक एजेंडा देने की जररत है, जो इस पर आधारित हो कि हम बेहतर करेंगे। 
 
अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने से हमें कुछ हाथ नहीं लगेगा और मतदाताओं को यह बताने की जरूरत है कि उनके पास एक विकल्प मौजूद है जिसके पास एक स्पष्ट रोडमैप है। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

अगला लेख