sundarkand

उप्र में 60.03 प्रतिशत, मणिपुर में 86 फीसदी मतदान : आयोग

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (19:15 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में सात जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि मणिपुर में दूसरे एवं अंतिम चरण में 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
   
   
चुनाव उपायुक्त विजय देव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दोनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक कुल एक करोड़ 41 लाख 88 हजार 233 मतदाताओं में से 60.03 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सातवें चरण में 57.56 प्रतिशत मतदान हुआ था।
       
मतदान सम्पन्न होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में 535 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। इनमें 51 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सभी सीटों के लिए मतगणना 11 मार्च को होगी।    
इस चरण में 662 स्थानों पर 14 हजार458 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
 
उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 61.04 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार पहले चरण में 63.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछली विधानसभा के दूसरे चरण में 65.17 की तुलना में इस बार 67.16 प्रतिशत, तीसरे चरण में 59.96 प्रतिशत की तुलना में 61.43 प्रतिशत, चौथे चरण में 60.2 प्रतिशत की तुलना में 61.21 प्रतिशत और पांचवें चरण में 57.05 प्रतिशत की तुलना में 57.03 प्रतिशत और छठे चरण में 54.62 प्रतिशत की तुलना में 56.98 प्रतिशत मतदान हुआ। 
        
मणिपुर में 10 जिलों के 22 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण में हुए मतदान के दौरान शाम चार बजे तक 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा मतदान वाले क्षेत्रों के महज 75 प्रतिशत इलाकों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है। दूर-दराज के शेष 25 प्रतिशत क्षेत्रों से मतदान प्रतिशत की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है। वर्ष 2009 से लेकर अब तक राज्य में मतदान का यह सर्वोच्च प्रतिशत है। (वार्ता)
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख