Daily Horoscope
✕

उत्तर प्रदेश ‘कसाब’ की बीमारी से परेशान, इसे खत्म करें : अमित शाह

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (20:39 IST)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव का आधा चरण पूरा हो चुका है और मंच से रोज ही नए-नए शब्द, नए-नए आरोप प्रत्यारोप परोसे जा रहे हैं। 'स्कैम' शब्द की अलग-अलग व्याख्या के बाद बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश 'कसाब' नामक बीमारी से परेशान है। इस चुनाव में जनता इस बीमारी को खत्म करे। 
अमित शाह ने आज आजमगढ़ के अतरौलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा  उत्तर प्रदेश 'कसाब' नामक बीमारी से परेशान है। 'क' का मतलब कांग्रेस से यूपी परेशान रहा। 'स' का मतलब सपा से उत्तर प्रदेश परेशान है, 'ब' का मतलब बसपा से भी उत्तर प्रदेश परेशान रहा। अमित शाह ने जनता से कहा कि आप इस 'कसाब' को उत्तर प्रदेश से बाहर निकालिए।
 
अतरौलिया में चुनावी सभा को खत्म करने के बाद अमित शाह गोरखपुर के खजनी पहुंचे।  यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। उन्होंने अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेट्रो चालू नहीं तो हरी झंडी किसको दिखा दी? अखिलेश जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं। बुआ-भतीजे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकते। केंद्र से आया पैसा भी चाचा-भतीजा लूटकर ले गए।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीब किसान का पैसा सपा के गुंडे खा गए। हम  के विकास के लिए वोट मांगने आए हैं। शाह ने वादा कि यहां पर सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार 'कसाब' से मुक्ति पा ले। अमित शाह ने कहा कि 'कसाब' से मेरा मतलब दूसरा मतलब निकाल लीजिएगा। उन्होंने कहा कि जब तक 'कसाब' को खत्म नहीं करोगे, तब तक उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होने वाला है। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

अगला लेख