Daily Horoscope
✕

क्या प्रतापगढ़ में हैट्रिक लगा पाएंगे विनोद सरोज

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (18:48 IST)
प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज सुरक्षित विधानसभा जिस पर राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के वर्चस्प की विधानसभा कहा जाता है, साथ ही ये भी कहावत है कि राजाभैया जिसे चाहते हैं वही यहां से जीत सकता है, किन्तु कोई भी इस विधानसभा के इतिहास में अभी तक हैट्रिक नहीं लगा सका, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में राजाभैया के आशीर्वाद से विगत दो बार के विधानसभा चुनाव के विजेता विनोद सरोज को राजाभैया इस बार के भी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। 
बाबागंज विधानसभा पहले बिहार विधानसभा के नाम से जाना जाता था जिसे अब बाबागंज विधानसभा कहा जाता है। अभी तक के इस विधानसभा के इतिहास की बात करें तो तीन बार चुनाव तो कई ने जीते लेकिन लगातार किसी ने तीन बार चुनाव नहीं जीता। जिनमें रामस्वरूप भारती ने भी तीन बार चुनाव जीता, लेकिन लगातार नहीं, वे वर्ष 1962 व 1967 का चुनाव जीते और 1969 का चुनाव हार गए, फिर वे 1974 का चुनाव जीते, पर हैट्रिक नहीं लगा सके।
 
इसी प्रकार कांग्रेस के सरयू प्रसाद सरोज भी वर्ष 1980 व 1985 का चुनाव जीते किन्तु 1989 का चुनाव हार गए। इनका भी सपना टूट गया। राजाभैया ने रामनाथ सरोज को अपने संरक्षण व आशीर्वाद के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 व 2007 का चुनाव लड़वाया जिसमें उन्‍हें रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल हुई, किन्तु तीसरा विधानसभा चुनाव लड़ने से पूर्व ही रामनाथ सरोज का निधन हो गया। 
 
अब राजाभैया ने विनोद सरोज पर भरोसा करते हुए इस बार 2017 के चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बाबागंज विधानसभा से उन्‍हें प्रत्याशी बनाया है जिन्हें सपा व कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है जिनके सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा के पवन गौतम हैं, जिन्हें स्वामी प्रसाद मोरिया का करीबी कहा जाता है। 
 
यह भी कह सकते हैं कि स्वामी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं दूसरी ओर बसपा ने दयाराम पासी को प्रत्याशी बनाया है। इस विधानसभा से अगर विनोद को जीत हासिल होती है तो वे इस विधानसभा के इतिहास में पहले विधायक होंगे, जो अपनी जीत की हैट्रिक बनाएंगे, जो कि हमेशा के लिए पत्थर की लकीर साबित होगी।
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख