Daily Horoscope
✕

सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : नरेन्द्र मोदी

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (17:25 IST)
उरई (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सपा, बसपा और कांग्रेस को एक ही थैली  के 'चट्टे-बट्टे' बताते हुए बुंदेलखंड की बदहाली के लिए इन्हीं तीनों को जिम्मेदार ठहराया।
मोदी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले उरई में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में पूरे बुंदेलखंड में सब कुछ तबाह हो गया है। बुंदेलखंड के लिए उत्तरप्रदेश विधानसभा का चुनाव एक बहुत बड़ा फैसला है। उसे तय करना है कि सपा, बसपा के चक्कर से निकलना है कि नहीं?
 
उन्होंने कहा कि परमात्मा ने बुंदेलखंड को बाकी सब कुछ दिया लेकिन जनता ने प्रदेश में ऐसी  सरकारें बनाई हैं जिन्होंने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया है। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी एक ही  सिक्के के अलग-अलग पहलू हैं... वे एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका वादा है कि जब उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो  मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन एक स्वतंत्र बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाया जाएगा, साथ ही क्षेत्र में  फल-फूल रहे अवैध खनन पर सैटेलाइट के जरिए निगरानी करके न सिर्फ रोक लगाई जाएगी बल्कि इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो बसपा का नाम ही बदल गया है। अब  वह बहुजन समाज पार्टी नहीं बल्कि 'बहनजी संपत्ति पार्टी' बन गई है। बुंदेलखंड के लोग यह  बताएं कि जो अपने लिए धन जमा करते हैं, वे आपकी समस्या का कभी समाधान करेंगे क्या?
 
मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड ने सपा, बसपा, कांग्रेस सबको देख-परख लिया है। वे पीने का पानी  तक नहीं दिला पाए, क्या उनके भरोसे आगे भी आपकी गाड़ी चलेगी? बुंदेलखंडवासियों से आग्रह  है कि 70 साल में बुंदेलखंड की जो बरबादी हुई है, उसे 5 साल में ठीक करना है, बुंदेलखंड को  गड्ढे से बाहर निकालना है तो दिल्ली के साथ-साथ प्रदेश में भी 'भाजपा का इंजन' लगाना  होगा।
 
मोदी ने अपनी 'स्कैम' संबंधी टिप्पणी का एक बार फिर जिक्र किया कि भाजपा की लड़ाई  स्कैम के खिलाफ है। अंग्रेजी के शब्द स्कैम में 4 अक्षर होते हैं। एस- समाजवादी, सी- कांग्रेस,  ए- अखिलेश, एम- मायावती। इस देश में घोटालों में भी ईमानदारी और सेवा का भाव देखने  वाले एक नेता को यह भी समझ नहीं आया और उन्होंने कहा कि स्कैम सेवा है। इस चुनाव में  जनता के पास स्कैम को प्रदेश से पूरी तरह निकालने का मौका है।
 
मोदी ने दावा किया कि बुंदेलखंड को भी बदहाली के दौर से निकालकर विकास के मामले में  अव्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने गुजरात के कच्छ का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में  कच्छ नामक जिला है, वहां बहुत बड़ा रेगिस्तान है। वर्ष 2001 में वहां भूकम्प आने के बाद हमने काम किया। कच्छ आज देश के सबसे तेज गति से जाने वाले जिलों में शामिल है। अगर इरादा नेक हो, विकास का विजन साफ हो और संकल्प शक्ति हो तो कितने भी पिछड़े क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। 
 
मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के थाने सपा या बसपा की सरकार में उनके दफ्तरों में तब्दील हो  जाते हैं। बाहुबली लोग गरीबों और निर्दोषों की जमीनों को गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लेते  हैं। भाजपा का वादा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ  बहुत बड़ी मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया जाएगा और कब्जे वाली जमीन को उसके असली मालिक को दिलाया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 3 चरणों के चुनाव से साफ हो गया है कि राज्य में  भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। (वार्ता)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख