dharma sangrah
✕

माताप्रसाद पांडेय 10वीं बार विधायक बनने की तैयारी में

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (20:18 IST)
उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय इस बार सिद्धार्थ नगर के इटावा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में खड़े होकर 10वीं बार विधायक बनने की तैयारी में लगे हैं। माताप्रसाद पांडेय इटावा सीट से पहली बार वर्ष 1980 में जनता पार्टी सोशलिस्ट से चुनाव लड़ जीत हासिल की थी। 
इसके बाद दल बदलते हुए उन्होंने 1985 में लोकदल से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की फिर पार्टी बदलकर जनता दल से 1989 में चुनाव जीता। इस जीत के बाद माताप्रसाद पांडेय की जीत पर विराम-सा लग गया। वे लगातार 3 चुनाव 1991, 1993 व 1996 क्रमश: कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़े व उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
 
लेकिन इसके बाद समाजवादी पार्टी से जो जीत का सफर शुरू हुआ तो फिर रुका ही नहीं। वर्ष 2002, 2007, 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की किंतु इस बार चुनौती का सामना करते हुए जीत का सफर तय करना होगा। इटावा विधानसभा से भाजपा के सतीश द्विवेदी, बसपा के खुर्शीद अहमद चुनाव मैदान में हैं। यह चुनाव 27 फरवरी को है। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

अगला लेख