ramcharitmanas
✕

अयोध्या में जब्त होगी भाजपा की जमानत

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (22:48 IST)
फैज़ाबाद। फैजाबाद जिले की अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक वन राज्यमंत्री व प्रत्याशी तेजनारायण पांडेय 'पवन' ने नामांकन के दौरान कहा कि राम के नाम पर भाजपा कर रही है। राम राजनीति के केंद्र नहीं, आस्था के प्रतीक हैं। पांडेय का कहना है कि भाजपा की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए गठबंधन किया। 
 
तेजनारायण पांडेय भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता को मिले टिकट के बाद क्षेत्र में हुए विरोध को देखते हुए शायद जमानत जब्त होने की बात कह गए, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में पवन को मिली जीत और इस बार के विधानसभा चुनाव के समीकरण में काफी अंतर है। 
 
गत विधानसभा चुनाव में सपा के पवन ने भाजपा के लल्लूसिंह से मात्र 4,513 वोट से जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को मात्र 9,348 मत मिले थे। वे पांचवें स्थान पर थी और किसी बड़ी पार्टी से मुस्लिम प्रत्याशी भी नहीं था और न ही पार्टी में पारिवारिक कलह थी, एक किन्नर गुलशन बिंदु भी खड़ा था जिसे 21,324 मत मिले थे, वह चौथे स्थान पर रहा। 
 
किंतु इस बार के विधानसभा चुनाव में स्थिति एकदम विपरीत है। सपा प्रत्याशी तेजनारायण पांडेय के सामने चुनौती ज्यादा है क्योंकि लगभग चार दशक बाद इस क्षेत्र में किसी बड़ी पार्टी ने मुस्लिम चेहरा मैदान में उतरा है। बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम कार्ड पर दांव लगाते हुए बज्मी शिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। इस बार के चुनाव में कोई किन्नर भी नहीं है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख