Daily Horoscope
✕

उप्र में सरकार बनाने की चाबी रहेगी मेरे पास : रालोद

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (18:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने का दावा करते हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार बनाने की चाबी उनके पास ही रहेगी और वे किसी भी कीमत पर सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने नहीं देंगे।
रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी और एवं पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह ने यहां कहा कि राज्य विधानसभा के चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, ऐसे में रालोद की मदद के बगैर सरकार नहीं बनेगी। रालोद धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए किसी भी कीमत पर भाजपा की सरकार नहीं बनने देगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाषण से ही जनता का पेट भरने में माहिर हैं। उन्होंने दोनों दलों की सरकारों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण में कहते हैं 
कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
 
त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, मगर प्राकृतिक आपदा के शिकार गरीब किसानों का कर्ज माफ करने की उन्होंने जहमत नहीं उठाई। चुनावी जनसभाओं में कर्ज माफी वाला उनका बयान किसानों को गुमराह करने वाला है।
 
त्यागी ने कहा कि मोदी को उत्तरप्रदेश में सरकार के बनने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। वे अपनी किसी भी चुनावी सभा में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर सकते हैं लेकिन वे किसानों को गुमराह कर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद उनके कर्जमाफी का झूठा वादा कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसान के कर्ज माफी की ही बात है तो पहले भाजपा शासित राज्यों के किसानों का कर्ज माफ करते लेकिन ऐसा उनकी पार्टी की किसी राज्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी की सरकार बने करीब 3 साल होने को है लेकिन अभी तक किसानों से किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। 
 
रालोद नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री उद्योगपतियों का हजारों करोड़ों का कर्ज माफ कर सकते हैं, ठीक है, करें लेकिन उन्हें किसानों का भी कर्ज माफ करना चाहिए था। कर्जमाफी वाला उनका बयान केवल किसानों को गुमराह करने वाला है।
 
त्यागी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पश्चिमी उत्तरप्रदेश में साम्प्रदायिक दंगा कराकर चुनावी लाभ लेना चाहती थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री पर पद की गरिमा के अनुरूप भाषण नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। 
 
महाराष्ट्र में निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव में इसका कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। (वार्ता)
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख