Hanuman Chalisa
✕

चौथे चरण से तय होगा भावी पीढ़ी का राजनीतिक भविष्य

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (18:30 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को 12 जिलों की 53 सीटों के लिए होने वाला मतदान कुंडा के राजाभैया के साथ दशकों से राजनीतिक क्षितिज पर प्रभाव डालने वाले दिग्गजों की भावी पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।
चौथे चरण में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी और रामपुर खास की प्रत्याशी आराधना मिश्रा, प्रतापगढ़ के कुंडा में बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, रायबरेली में बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी व कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ऊंचाहार सीट से, करछना विधानसभा क्षेत्र में सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह के भाग्य का फैसला होगा।
 
इस चरण में गांधी-नेहरू परिवार की कर्मस्थली इलाहाबाद और कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर में वोट डाले जाएंगे।
 
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय बलों के 2 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी टी. व्यंकटेश ने बुधवार को यहां बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदानकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे लगाए जा रहे हैं।
 
इलाहाबाद उत्तरी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं खागा (फतेहपुर), मंझनपुर (कौशाम्बी) और कुंडा (प्रतापगढ़) में सबसे कम 6-6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2012 में सपा को 24 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि बसपा ने 15, कांग्रेस ने 6, भाजपा ने 5 और पीस पार्टी ने 3 सीटें जीती थीं।
 
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष जमकर प्रचार किया। (वार्ता)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख