Bhai Dooj
✕

अखिलेश और मायावती की कुंडली में अब मुख्यमंत्री पद का योग नहीं

Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (22:09 IST)
झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुंडली में अब मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है।
मौर्य ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 सीटें जीतेगी। प्रदेश में वे 300 सीट लेकर आएंगे। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर बन गई है। पार्टी सूबे में सरकार बनाएगी। अब बसपा और सपा अध्यक्षों की कुंडली में सूबे का मुख्यमंत्री बनने का योग समाप्त हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने अपने शासनकाल में प्रदेश को केवल लूटने का काम किया। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भ्रष्टाचार और माफियाओं का वर्चस्व कायम है। जनता इनके कारनामों से कराह रही है। वह परिवर्तन चाहती है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही लोगों को इनके कारनामों से मुक्ति मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के सचेत करते हुए कहा कि 11 मार्च को काउंटिंग से पहले वे लोग कब्जे छोड़कर एक सामान्य नागरिक का जीवन-यापन करें। ऐसा नहीं करने वाले जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बुंदलेखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री के संरक्षण में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण बनेगा और प्रदेश में बूचड़खाने बंद होंगे।
 
मौर्य ने बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर कहा कि फिलहाल अलग राज्य के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा पूरी तरह से कटिबद्ध है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को तेजी से गति मिलेगी। (वार्ता)
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख