शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP poll 2017: Voting in Alapur constituency
Written By
Last Modified: लखनऊ , गुरुवार, 9 मार्च 2017 (08:28 IST)

उत्तर प्रदेश की आलापुर विधानसभा सीट पर मतदान

उत्तर प्रदेश की आलापुर विधानसभा सीट पर मतदान - UP poll 2017: Voting in Alapur constituency
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर जिले की आलापुर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना था लेकिन आलापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चन्द्र शेखर कनौजिया का चुनाव प्रचार के दौरान 12 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के बाद इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।
 
इस सीट पर कनौजिया की पत्नी संगीता चौधरी को सपा ने टिकट दिया है। कुल दस प्रत्याशी आलापुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सीट के लिए भारत छोड़ेगा वीटो पावर