Bhai Dooj
✕

मोदी पर डिंपल ने दिया यह बड़ा बयान

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (19:46 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में कानपुर पहुंची मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। डिंपल ने कहा कि हम रेडियो से मन की बात कर जनता को नहीं बहलाते, जनता के विकास के लिए काम करते हैं। ऐसे में इस झूठी सरकार से सावधान रहना और भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत दिलाना।

दूसरी बार कानपुर आईं डिंपल यादव अपने संबोधन में ज्यादातर भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि आपके भइया अखिलेश आप लोगों की तरक्की के लिए बराबर काम कर रहें हैं और आप दोबारा मौका दिया तो तरक्की की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठे वादे करते हैं और जनता को बहलाने के लिए रेडियो से मन की बात करते हैं जबकि आपके भइया पूरे मन से प्रदेश के लिए काम किया है। हर गरीब को चाहे जिस वर्ग या धर्म का हो उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ उन तक पहुंचाया गया है। 
 
केन्द्र सरकार झूठ पर झूठ बोल रही है और लच्छेदारों बातों के जरिए पुराने वादों का ध्यान भटकाने का काम करती है। जब ढाई साल से अधिक समय होने के बाद जनता सवाल करने लगी तो कालाधन बाहर का ढिंढोरा पीट देशवासियों को लाइन में लगा दिया, तो वहीं बसपा सप्रीमो मायावती को बुआजी कहते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा काम किया है कि प्रदेशवासी उन्हें पत्थरों वाली सरकार कहने लगे हैं। ऐसे में सावधान रहें और अपने भइया के लिए गठबंधन के प्रत्याशियों की अपने वोट के माध्यम से मदद जरूर करें। डिंपल यादव घंटाघर चौराहे पर गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आई थीं। 
डिंपल यादव ने महिलाओं को भी अपने पाले में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने 1090 योजना चलाई है। इसके साथ ही सभी थानों सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस बार दोबारा सपा सरकार बनने पर महिलाओं के हितों को देखते हुए सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख