Daily Horoscope
✕

उत्तरप्रदेश में चौथे चरण के चुनाव में 61 फीसदी से ज्यादा मतदान

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (21:05 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज करीब 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर करीब 61 प्रतिशत मतदान हुआ। महोबा को छोड़ किसी अन्य क्षेत्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी के अनुसार महोबा में तड़के समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थकों के बीच हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए थे।
    
चौधरी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक के पास तड़के करीब तीन बजे कार सवार एक प्रत्याशी के समर्थक कथित तौर पर मतदाताओं को पैसा बांटने जा रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष के समर्थकों ने कार सवार लोगों को रोकने के लिए उनका पीछा किया। रेलवे क्रासिंग के पास मोड़ से आगे चल रही कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे वाली कार टकरा गई।
       
उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने गोली चलाई। घटना में महोबा विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार अरिमर्दन सिंह का रिश्तेदार एवं निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिंह, सपा उम्मीदवार सिद्ध गोपाल साहू का पुत्र साकेत, तारिक समेत पांच लोग घायल हो गए।      
       
उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल राकेश और साकेत को कानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना के बाद शहर में तनाव को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग के प्रेक्षक के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ए के सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।
 
उधर, सभी 53 सीटों के मतदान केन्द्रों पर सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा सचिव सिद्धार्थ सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया शामिल हैं।
        
मौर्य और  सिद्धार्थ सिंह ने इलाहाबाद में अपना वोट डाला जबकि तिवारी और राजा भैया ने भी प्रतापगढ़ जिले में मतदान किया। सुबह सात बजे शुरु हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में भी मतदान हुआ।
       
मतदान शुरु होने के पहले ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरु हो गयीं थी। इस बार युवाओं और महिलाओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। मतदान शुरु होने के समय कुछ मतदेय स्थलों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में मामूली गडबड़ी आई लेकिन समय रहते ठीक कर लिया गया था। मतदान पर कोई फर्क पडने की सूचना नहीं है।
       
चौथे चरण में 680 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम मशीनों में बंद हो गया है। इलाहाबाद उत्तरी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं खागा (फतेहपुर), मंझनपुर (कौशाम्बी) और कुंडा (प्रतापगढ़) में सबसे कम छह-छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2012 में इस क्षेत्र में सपा को 24 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 15, कांग्रेस ने छह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच और पीस पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।
 
चौथे चरण में रामपुर खास, बाबागंज(सु), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सु), चायल, फाफामऊ, सोरावं (सु), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिमी, इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी, बारा (सु), कोरांव (सु), मधुगढ, कालपी, उरई (सु), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (सु), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (सु), महोबा, चरखारी, हमीरपुर, राठ(सु), तिंदवारी, बबेरु, नरैनी (सु), बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज, खागा(सु), बछरांवा(सु), हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन (सु), सरेनी और ऊंचाहार क्षेत्रों में आज मतदान हुआ। (वार्ता)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख