Bhai Dooj
✕

यूपी विधानसभा चुनाव : 5वें चरण में आज होगा मतदान

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (00:07 IST)
लखनऊ। नेपाल से लगे तराई और पूर्वी उत्तरप्रदेश के 11 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को 5वें चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई।
इस चरण में बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। मतदान सोमवार सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
 
5वें चरण में करीब 83 लाख 80 हजार महिलाओं समेत कुल 1 करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता 12 हजार 555 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 5वें चरण में 40 महिलाओं समेत कुल 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे कम 6 उम्मीदवार सिद्धार्थ नगर की कपिलवस्तु और इटावा सीट पर हैं।
 
इस चरण में 2,351 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा 6 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अंबेडकर नगर के आलापुर में सपा प्रत्याशी चन्द्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख 9 मार्च निर्धारित की है।
 
वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने आलापुर जोड़कर कुल 52 सीटों में से 37 सीटें जीती थीं। भाजपा और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली थीं जबकि बसपा को 3 और पीस पार्टी को 2 सीटें हासिल हुई थीं। श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर में सपा प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी।
 
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 51 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शनिवार शाम खत्म हो गया था। इस चरण के प्रचार में राजनीतिक दलों की ओर से 'गधा, कसाब और कबूतर' जैसे शब्द भाषणों में इस्तेमाल किए गए। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहराइच रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 'गधे' वाली टिप्पणी के लिए हमला बोलते हुए कहा कि क्या वे गुजरात के चौपायों से डरते हैं। मैं गधे से प्रेरणा लेता हूं, क्योंकि मैं जनता के लिए दिन-रात कार्य करता हूं तथा गधे अपने मालिक के वफादार होते हैं। 
 
मोदी ने कहा कि बीमार, भूखा-प्यासा होने पर भी गधा काम करता है और अखिलेशजी देश की 125 करोड़ जनता मेरी मालिक है और वो जो मुझसे कहती है, मैं वो सब कार्य करता हूं, क्योंकि मैं गधों से प्रेरणा लेता हूं और मुझे इस पर गर्व है। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 'कसाब' के जरिए 'क' से कांग्रेस, 'स' से सपा और 'ब' से बसपा समझाने पर पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि शाह से बड़ा कसाब यानी आतंकी नहीं हो सकता। मायावती ने कहा कि आज अपने ही देश में अमित शाह से बड़ा यहां कोई और भी कसाब नहीं हो सकता है अर्थात आतंकी नहीं हो सकता।
 
5वें चरण में विवादास्पद मंत्री बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति (सपा), अमिता सिंह (कांग्रेस), गरिमा सिंह (भाजपा) चुनाव मैदान में हैं। अमिता कांग्रेस नेता संजय सिंह की दूसरी पत्नी हैं जबकि गरिमा उनकी पहली पत्नी हैं। यहां 'रानी बनाम रानी' मुकाबला हो गया है। इसी चरण में गोंडा के तरबगंज से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, अयोध्या से तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय तथा अकबरपुर से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर मैदान में हैं। (भाषा)

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख