dharma sangrah
✕

स्मृति ईरानी बोलीं- विरासत बचाने को साथ खड़े हैं दोनों 'शहजादे'

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (11:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच हुए चुनावी गठबंधन पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां शनिवार को कहा कि दोनों 'शहजादे' अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए एक साथ खड़े हुए हैं।
कांग्रेस और सपा का गठबंधन अवसरवादी सोच का नतीजा है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने अखिलेश व राहुल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'दोनों राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ में एकजुट हुई हैं। दोनों शहजादे अपनी राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए चिंतित हैं, लेकिन भाजपा यूपी के विकास के लिए चुनाव लड़ रही है।'
 
यह पूछे जाने पर कि क्या डिंपल यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा के एक साथ चुनाव प्रचार करने से कोई असर पड़ेगा? उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई फर्क पड़ेगा। चुनाव प्रचार के लिए मुद्दे ज्यादा जरूरी हैं। कौन किसके साथ प्रचार करता है, इसका कोई मतलब नहीं है।'
 
'तीन तलाक' को लेकर स्मृति ईरानी ने अखिलेश व राहुल की चुप्पी पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, 'महिलाओं की चिंता करने वाले इन दोनों नेताओं को तीन तलाक पर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्हें यह बताना चाहिए कि मुस्लिम महिलाओं की बेहतरी के लिए इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है, वे लोग केवल सुविधाजनक राजनीति करते हैं।'
 
महिलाओं को कम टिकट दिए जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि सभी दलों की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा टिकट भाजपा ने महिलाओं को दिया है।
 
गौरतलब है कि गुरुवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी आगरा में साझा रैली करते नजर आए। इससे पहले दोनों नेताओं ने लखनऊ में साझा रोड शो किया था। इसके बाद दोनों नेता 9 फरवरी को कानपुर में भी रोड शो करेंगे। हालांकि दोनों ही नेताओं की पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कुछ मुद्दे अभी भी सुलझे नहीं हैं, लेकिन रोड शो जारी रहेगा। पिछले हफ्ते लखनऊ में दोनों नेताओं की पहली साझा उपस्थिति में काफी संख्या भीड़ उमड़ी थी। 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख