Daily Horoscope
✕

गठबंधन से मोदी के चेहरे की मुस्कराहट गायब : राहुल गांधी

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (21:18 IST)
बांदा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन के बाद उनके चेहरे की मुस्कराहट गायब हो गई है। गांधी ने बांदा के तिदवारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन से मोदी के चेहरे की मुस्कराहट गायब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जनता में नफरत फैलाने के काम में लगे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ढाई साल पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी ने देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन पूरे देश में एक लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला, बल्कि युवकों और देश की भोलीभाली जनता को बैंको के आगे लाइन में लगवा दिया।
 
नोटबंदी के फैसले पर गांधी ने कहा कि 8 नंवबर को आठ बजे प्रधानमंत्री टीवी पर आते हैं और जनता से कहते हैं कि पांच सौ रुपए और एक हजार रुपए के नोट आज से कागज हो गए। किसानों, मजदूरों और युवाओं सहित समूचे हिन्दुस्तान को लाइनों में खड़ा कर दिया, लेकिन उन लाइनों में एक भी सूटबूट वाला व्यक्ति नहीं दिखा।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि ढाई साल के दौरान 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए 50 धन्नासेठों का माफ कर दिया गया। अब केंद्र सरकार आने वाले समय में छ: लाख करोड़ रुपए माफ करने की फिराक में हैं। जब हम लोगों ने प्रधानमंत्री से किसानों के कर्ज माफ करने की बात कही तो वे शांत हो गए। उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है और किसानों का क्यों नहीं। गांधी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए माफ करने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि आज किसान आत्महत्या कर रहा है और मोदी चुप बैठे हैं। उत्तरप्रदेश में मौजूद संसाधनों का हवाला देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां किसी भी चीज की कमी नहीं है। साथ ही प्रदेश का युवा मेहनतकश है, लेकिन केन्द्र सरकार की नाकामी के चलते युवा दर दर भटकने को मजबूर हैं।
 
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार आने पर उन्होंने किसानों एवं युवाओं को बैंक से ऋण दिलाने की बात कही। कांग्रेस-सपा गठबंधन युवाओं की मदद करने को पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार उत्तरप्रदेश के किसानों की मदद नहीं करती है।
 
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं की सरकार होगी। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश के हर शहर में एक उच्च स्तरीय कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां हर तबके के युवक एवं युवतियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जनसभा के दौरान उन्होंने बड़ी ही गर्मजोशी से कहा कि यदि प्रदेश बदलना चाहते हैं, विकास चाहते हैं तो कांग्रेस-सपा गठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाएं। (वार्ता)
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख