Hanuman Chalisa
✕

नफरत फैलाने पर आमादा हैं मोदी : राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (20:25 IST)
बहराइच (उप्र)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद मोदी का चेहरा बदल गया है और वे अब नफरत फैलाने पर आमादा हैं।
राहुल गांधी ने यहां एक चुनाव सभा में तंज किया कि मेक इन इंडिया का नारा देने वाले शेर की आवाज चूहे जैसी भी नहीं है। ऐसे नारे का क्या फायदा। आप बाजार जाएंगे तो आपको हर जगह मेड इन चाइना लिखा सामान मिल जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि हम लोगों (सपा-कांग्रेस) के गठबंधन के बाद उनका (मोदी) चेहरा बदल गया है और अब वो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन उत्तरप्रदेश में उन्हें इसका फायदा नहीं मिलने वाला है। राहुल ने कहा कि मोदी सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं। मोदी जहां जाते हैं, रिश्ते बनाते हैं लेकिन रिश्ते बोलने से नहीं निभाने से बनते हैं। नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कालाधन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल में नहीं डाला गया। आज भी 94 फीसदी कालाधन विदेश में है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

अगला लेख