dharma sangrah
✕

नरेंद्र मोदी बोले- भाजपा की आंधी तेज है, इसलिए अखिलेश ने किया गठबंधन

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (19:54 IST)
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तरप्रदेश में भाजपा की आंधी चलने का दावा करते हुए कहा कि संसद में भाजपा के और मजबूत होने के डर से विरोधी उसके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।
मोदी ने यहां आयोजित चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कांग्रेस से गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यहां एक प्रकार से केसरिया सागर मेरे सामने उफान भर रहा है। जब आंधी तेज होती है तो छोटी उमर का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता इसलिए वह कोई सहारा ढूंढता है। इस बार भाजपा की आंधी इतनी तेज है कि यहां के मुख्यमंत्री किसी को भी पकड़ लेते हैं। वे और लोगों को पकड़ने में लगे हैं, लेकिन यह आंधी उनको न टिकने देगी, न बचने देगी।
 
नोटबंदी के कदम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे ऐसे-ऐसे पेंच कस रहे हैं कि विपक्षी तिलमिला उठे हैं। राजनीतिक दलों का गुस्सा अभी जितना नजर आता है, वह पहले कभी नहीं था। वे मोदी को पराजित करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
 
मोदी ने कहा कि वे चुनाव जीतने के लिए नहीं आए हैं बल्कि इस डर से एकजुट हो रहे हैं कि अगर वे अलग-अलग रहे तो राज्यसभा में भी मोदी का बहुमत हो जाएगा तो वह ऐसे कानून बनाएगा कि चोर-लुटेरों को जगह नहीं मिलेगी। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 3 मजबूत खंभों पर विकास की मजबूत इमारत बनेगी। उनकी नजर में विकास के 'वि' का अर्थ विद्युत से है, 'का' का मतलब कानून-व्यवस्था और 'स' का अर्थ सड़क से है। इन 3 खंभों पर विकास की भव्य इमारत बनाई जा सकती है। उत्तरप्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा की लड़ाई नौजवानों, छोटे कारोबारियों, किसानों के न्याय के लिए है।
 
मोदी ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की गई भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में भाजपा सरकार बनने के बाद एक-एक नौजवान को न्याय दिलाने के लिए हम कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे।
 
मोदी ने कहा कि नोटबंदी के जरिए उन्होंने भ्रष्टाचार पर जबरदस्त प्रहार किया है और इसमें सहयोग के लिए वे देश के सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों के आभारी हैं। उन्होंने अलीगढ़ के विश्वविख्यात ताला उद्योग पर संकट का ठीकरा भी प्रदेश में रहीं राज्य सरकारों के सिर फोड़ते हुए कहा कि इन सरकारों के बिजली उपलब्ध न कराने की वजह से यहां की ताला निर्माण इकाइयों पर अलीगढ़ी ताला लग गया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश के हालात ऐसे हैं कि सूरज ढलने के बाद बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। इस राज्य की माताओं-बहनों को सुरक्षा तभी मिलेगी, जब राजनीति से गुंडों को बाहर निकाला जाएगा।
 
मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में दंगे तो मानो रोज का कारोबार हो गया है। यहां मायावती और अखिलेश की सरकारें एक-दूसरे से स्पर्धा करती हैं। मायावती के मुख्यमंत्रित्वकाल में 3 प्रकार के गंभीर गुनाहों के मामले में यह प्रदेश अव्वल था। अखिलेश के राज में यह प्रदेश 5 प्रमुख गुनाहों के मामले में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
 
उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि प्रदेश में रोजाना औसतन 24 बलात्कार होते हैं, हर 24 घंटे में 21 बलात्कार के प्रयास होते हैं। 1 दिन में 13 हत्याएं, 33 अपहरण, 19 दंगे और 136 चोरी की घटनाएं होती हैं। यह तो रिपोर्ट हुई घटनाओं का आंकड़ा है। रिपोर्ट न होने वाली वारदातों का हिसाब अलग है।
 
किसानों के हितों की बात करते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने 36 लाख किसानों का 22,000 करोड़ रुपए बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया। प्रदेश की अखिलेश सरकार यह बताए कि क्या कारण है कि उसकी चीनी मिलें किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करतीं।
 
उन्होंने किसानों की उपज की सरकारी खरीद में भी अखिलेश सरकार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार किसानों से सिर्फ 3 प्रतिशत उपज ही खरीदती है, जबकि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें 70 प्रतिशत खरीद करती हैं।
 
मोदी ने 'भीम' एप्लीकेशन जारी किए जाने पर बसपा प्रमुख मायावती की आपत्ति पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई और कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की याद में सबसे बड़ा काम किसी ने किया है तो वह भाजपा ही है। (भाषा)

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

LIVE : INDIA गठबंधन का आज 'दिल्ली चलो मार्च', रामलीला मैदान में महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

अगला लेख