Narak Chaturdashi
✕

वाराणसी में पीएम मोदी...

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2017 (14:37 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अंतिम एवं सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां बीएचयू गेट से उनका रोडशो शुरू हुआ। मोदी के वाराणसी दौरे से जुड़ी हर जानकारी... 

* रोडशो खत्म करने के बाद मोदी का ट्वीट, काशी का रोडशो मेरे लिए यादगार पल। रोडशो में लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया। 
* बीएचयू पर खत्म हुआ मोदी का रोडशो।
* काल भैरव मंदिर से बीएचयू जा रहे हैं मोदी। 
* मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा की। 
* पीएम मोदी ने किया बाबा विश्‍वनाथ का पूजन अर्चन।
* जहां-जहां से गुजारना है रोड शो को वह सभी जगह इस समय केसरिया रंग में रंगी हुई है। क्या गली, क्या चौराहे बस सभी पर कमल का फूल दिखाई दे रहा है।
* मोदी का रोड शो बनारस के अस्सी घाट पहुंच चुका है और मदनपुरा की ओर अब बढ़ रहा है।
* रोडशो में जगह-जगह हुआ मोदी का जोरदार स्वागत। 
* मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोडशो।
* वाराणसी में मोदी का रोड शो शुरू। रोड़ शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया भारी उत्साह।

* वाराणसी में मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगा रोड शो..
* वाराणसी में मोदी की तस्वीरों वाले गुब्बारे हटाए गए। आचार संहिता के चलते कार्रवाई। 
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से चलकर सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं यहां से वहां से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर बीएचयू हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।
* बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं और अंतिम चरण में मतदान भी यही होना है जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
* जितनी मशक्कत 6 चरण तक नहीं करनी पड़ी है उससे कई गुना ज्यादा मशक्कत उन्हें अंतिम चरण में करनी पड़ रही है।
* कहीं ना कहीं बनारस चिंता का विषय भी बना हुआ है जिसको लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन का प्रवास करने आज पहुंच रहे हैं।
* बनारस को लेकर नरेंद्र मोदी अधिक चिंतित हैं और ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि बनारस में अगर कुछ अच्छा होता है तो उसकी जिम्मेदारी भी पार्टी की ओर से उन्हीं की होगी। अगर कुछ खराब होता है तो उसकी जिम्मेदारी भी पार्टी की ओर से उन्हीं की होगी।
* यहां से खुली जीप में सवार होकर प्रधानमंत्री मोदी विश्वनाथ मंदिर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
* मोदी 12:00 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे। तत्पश्चात 1:00 बजे विश्वनाथ मंदिर से काल भैरव के लिए प्रस्थान करेंगे।
* सवा 1:00 बजे मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे। यहां लगभग 25 मिनट पूजा करने के बाद 1:40 बजे मंदिर से वापस बीएचयू हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
* 2:45 बजे जौनपुर में उनकी सभा होगी।वहां सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 4:25 बजे बीएचयू हेलीपैड आएंगे। 
* 4:35 बजे वे बीएचयू गेस्ट हाउस पहुंच कर वही रुकेंगे। तत्पश्चात शाम 7:00 बजे वहां से निकलकर सड़क मार्ग द्वारा 7:30 बजे टाउनहाल मैदान पहुंचेंगे जहां सभा होगी।
* रात्रि 8:50 बजे टाउनहाल से सड़क मार्ग द्वारा पीएम बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे । 9:35 बजे सेना के विशेष विमान से प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना होंगे। 
 
 
* 5 मार्च को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे आएंगे।
* 2:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। 3 बजे पुलिस लाइन से वह विद्यापीठ के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
* शाम 5:00 बजे विद्यापीठ में उनकी सभा होगी।
* 7:35 बजे विद्यापीठ से सभा समाप्त कर वह डीएलडब्ल्यू के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां रात्रि 8बजे बजे शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित करेंगे।
* मोदी रात्रि प्रवास भी डीरेका गेस्ट हाउस में ही करेंगे।
* 6 मार्च की सुबह पौने 9:00 बजे मोदी डीएलडब्ल्यू से सड़क मार्ग होते गड़वाघाट आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएलडब्ल्यू भिखारीपुर नेवादा सुंदरपुर सामने घाट होते हुए गड़वाघाट पहुंचेंगे। सुबह 10बजे से 11:20बजे तक मोदी यहां रहेंगे तत्पश्चात रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
* विश्वसुंदरी पुल, शास्त्रीचौक, रामनगर किला होते हुए मोदी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक व निवास स्थल पर पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद 12 बजकर 25 मिनट पर वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर रोहनिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
* दिन में 1:00 बजे से रोहनिया के खुशी पुर में सभा आयोजित है। प्रधानमंत्री यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
* दिन में 2:40 बजे प्रधानमंत्री रोहनिया से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
* इस दौरान 3 दिन तक प्रधानमंत्री के काशी में रहने व रोड-शो सो जनसभा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन के समक्ष बड़ी चुनौती है।एसपीजी ने मोर्चा जहां संभाल लिया है।
* वहीं केंद्रीय तथा राज्य खुफिया एजेंसी भी लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही हैं।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख