biodatamaker
✕

मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद है : राहुल

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (14:30 IST)
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मपत्री संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि मोदी को जन्मपत्री निकालना और लोगों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है। उन्हें लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आएगी, नतीजतन अपनी साख पर चोट पहुंचने की हताशा में वह ऐसी बातें कर रहे हैं।
 
राहुल ने कहा कि मोदी को जन्मपत्री निकालना अच्छा लगता है... लोगों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है, वह अपने बाकी समय में यह सब करें लेकिन रोजगार और सुरक्षा देने के सवाल पर वह विफल हो गए हैं। उन्हें यह लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस की सरकार आएगी, इससे उनकी विश्वसनीयता को धक्का लगेगा। वह जो बोल रहे हैं, वह उनकी हताशा है।
 
राहुल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ यहां संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अपने गठबंधन के 'प्रगति के 10 कदम, प्रतिबद्ध हैं हम' संकल्प पत्र का विमोचन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी पिछले दो साल से प्रधानमंत्री हैं। वह कांग्रेस की जन्मपत्री निकालें और आगे बढ़ें।
 
राहुल का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संसद में की गई उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीखे। अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप लगने के बावजूद मनमोहन के दामन पर एक भी दाग नहीं लगा। उन्होंने कल हरिद्वार में एक रैली में यह भी कहा था कि कांग्रेस के लोग ज्यादा ना बोलें क्योंकि उनके पास सबकी जन्मपत्री है।
 
अखिलेश ने जन्मपत्री संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि यह चुनाव है। इसमें गुस्सा नहीं आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जो चीजें जमीन पर पहुंचायी हैं, उनके बारे में बताएं। आज इंटरनेट का जमाना है.. सबकी जन्मपत्री निकलती है। प्रधानमंत्री अगर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलें तो मैं कह सकता हूं कि वह भी सपा-कांग्रेस को ही वोट देंगे।
 
अखिलेश ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षियों के हमलों को उनकी हताशा का नतीजा करार देते हुए कहा कि विरोधियों के हाव-भाव और गुस्सा यह बता रहा है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बसपा मुखिया मायावती द्वारा उन पर व्यक्तिगत छींटाकशी किए जाने पर कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसमें ज्यादा भावुक होने या गुस्सा होने की जरूरत नहीं है। यह कहीं ना कहीं बता रहा है कि उनकी जमीन खिसक गई है।
 
अखिलेश ने कहा कि विपक्षी लोग सपा और कांग्रेस के गठबंधन को दो कुनबों का गठबंधन कह रहे हैं लेकिन दरअसल यह दो युवाओं का गठबंधन है। हम युवाओं को जोड़ेंगे। हम किसी से कुछ छीन नहीं रहे हैं। हम ऐसा चाहते भी नहीं। मैं तमाम मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं। पहले चरण का चुनाव हो रहा है। इसमें साइकिल और कांग्रेस को सबसे पहले वोट पड़ा है, और जो आगे होता है, वह आगे ही रहता है। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख