Daily Horoscope
✕

मोदी बोले, समाजवादियों के पास 200 गाड़ियां, मेरे पास एक भी नहीं...

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (15:30 IST)
कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के बीच यूपी के कन्नौज की रैली में मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की महंगी और लग्जरी कारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई कार नहीं, लेकिन समाजवादियों के पास 200 गाड़ियां हैं।
 
समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में 5 करोड़ के समाजवादी कार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मेरे पास एक भी कार नहीं है, लेकिन ये लोग जो खुद को समाजवादी कहते हैं… अपने पास महंगी और लग्जरी कारें रखते हैं।
 
दरअसल, बीते दिनों मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव अपनी पसंदीदा और 5 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार के लिए सुर्खियों में थे। हालांकि, तब प्रतीक ने अपने बचाव में कहा था कि उन्होंने लोन पर कार ली है और उनके पास पूरे कागज हैं. उनका तर्क था कि वो इनकम टैक्‍स देते हैं, ऐसे में विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है।
 
मोदी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीबों के ही बच्चे पढते है। सरकारी अस्पतालों में गरीब जनता ही इलाज के लिए जाती है। सूबे में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत किसी से छिपी नही है। सरकारी स्कूलों में क्षमता के मुताबिक आधे शिक्षक है जिस कारण वहां पठनपाठन बुरी तरह प्रभावित है। भाजपा सरकार आने पर इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जायेगा।
 
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसले में गरीब और मध्यम वर्ग के हृदय रोग के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी स्टंट की कीमतों को ड्रग्स कंट्रोल अर्थारिटी के अधीन कर दिया है जिसके चलते 45 हजार रुपए वाले स्टंट की कीमत मात्र आठ हजार और विशेष प्रकार की खूबियों वाले सवा लाख रुपए की कीमत का स्टंट 30 हजार रुपए में उपलब्ध होगा।
 
किसानों को रिझाने की कोशिश में श्री मोदी ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र के मुताबिक सूबे में सरकार के गठन की दशा में पहली बैठक में ही छोटे किसानों का कर्जा माफ कराने की जिम्मेदारी उनकी होगी। खाद्य प्रसंस्करण को बढावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होने कहा कि सरकार बनने पर आलू,टमाटर, लहसुन और प्याज समेत अन्य सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए फैक्ट्रियां लगाने पर जोर दिया जाएगा। देश दुनिया के कारोबारियों को आकर्षित करने के लिये इस दिशा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 100 फीसदी किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली साक्षात्कार प्रथा को खत्म किया जाएगा। समाजवादी पार्टी सरकार में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में जमकर धांधली हुई। केन्द्र ने वर्ग तीन और वर्ग चार श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू को खत्म कर दिया और उसने राज्यों को भी इसका अनुसरण करने को कहा मगर उत्तर प्रदेश में बडी तादाद में होननहार अभ्यर्थी औपचारिकता मात्र के इंटरव्यू प्रथा का शिकार हुए।
 
कन्नौज में अपार जनसमूह से उत्साहित प्रधान मंत्री ने कहा कि आप मुझे आज इतना प्यार और इतना आशीर्वाद दे रहे हो, अगर 2014 में भी मुझे दे दिया होता तो कितना अच्छा होता। कुछ सीटें जहां दो कुनबे के लोग लड़ रहे थे, आपने आंख की शर्म के कारण उन पर कृपा कर दी। इस बार ये दो कुनबे इकट्ठे होकर आपके सपनों को कुचलकर सत्ता हथियाने के लिए आए हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज मैं कन्नौजवासियों में देख रहा हूं कि जो कसर 2014 में रह गई, उसे इस बार आप पूरी करने वाले हैं। मैं वादा कर रहा हूं कि आप जो मुझे प्यार दे रहे हैं, उसे मैं विकास के जरिए लौटाऊंगा।
 
इस मौके पर भीड़ की वजह से हंगामा मचने पर मोदी ने लोगों को समझाया। उन्होंने कहा, 'इस सज्जन को क्या तकलीफ है भाई। मैदान छोटा पड़ गया है, आप लोग कृपा करके आगे आने की कोशिश मत करिए। जहां हो, वहीं से भाजपा को जिताना हमारा संकल्प है।'
 
गौरतलब है कि कन्नौज जिले में तीन विधानसभा सीट हैं। इन तीनों सीटों पर सपा का कब्जा है। कन्नौज संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ही सांसद हैं। कन्नौज में 46 साल बाद किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली सभा हुई। गुरसहायगंज में इससे पहले 1971 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जनसभा हुई थी।
 
 
Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

सीएम उमर के लिए सिरदर्द बनी पार्टी की अंदरूनी कलह, मंत्री पद न मिलने पर भड़के विधायक

इंदौर से केमिकल खरीद कर बनाई थी देवास में जहरीली शराब, लाइसेंसी ठेकों से बेची और हो गया कांड

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

इंदौर में दिवाली से पहले मिठाइयों की जांच, कई दुकानों से लिए 18 सैंपल, डेयरियों में मिली खराब क्रीम, जांच जारी

अगला लेख