dharma sangrah
✕

रोक दो चुनाव परिणाम, वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2017 (14:07 IST)
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश चुनाव में करारी हार के बाद कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव परिणामों पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी हुई है। इस संबंध में बसपा ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। 
 
मायावती ने अपनी बात के समर्थन में तर्क दिया है कि यह कैसे हो सकता है कि मुस्लिम बस्तियों में भाजपा को जीत मिले? उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि ज्यादातर मुस्लिम इलाकों में भाजपा को जीत मिली है, यह बात किसी के भी गले नहीं उतर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भी मुझे इस तरह की शिकायतें मिली थीं, लेकिन उस समय इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया था। 
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह के परिणाम आए हैं, उससे यही लगता है कि भाजपा को जिताने के लिए वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई है। मायावती ने कहा कि राज्य में विपक्षी पार्टियों की ऐसी दुर्गति नहीं हो सकती। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से जांच की भी मांग की है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख