Narak Chaturdashi
✕

योगी आदित्यानाथ बोले, भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे होंगे जेल में

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (10:08 IST)
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्राण्ड नेता एवं  गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जनता को सुरक्षा दी जाएगी और गुंडों को उनके असली घर जेल में पहुंचाएंगे।
 
आदित्यनाथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) पर आक्रामक योगी ने कहा कि पांच साल में सपा ने केवल कब्रिस्तानों की बाउण्ड्रियां बनाई हैं, जबकि शमशान घाटों पर कोई काम नहीं किया गया। सपा सरकार ने पांच साल में किसानों को आत्महत्या करने पर विवश कर दिया। 
      
उन्होंने सवाल किया कि अगर सपा ने विकास का काम किया है तो अकेले चुनाव मैदान में क्यों नहीं है। समाजवादी पार्टी हारने का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ेगी इसीलिए उसने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। चौदह वर्षों में उत्तर प्रदेश की जनता को कभी सपा कभी बसपा ने लूटा है। 
 
सपा सरकार में कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें सही तरीके से भर्ती की गई हो। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी गड़बड़ियों की जांच की जाएगी और नौ लाख बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।(वार्ता) 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख