suvichar
✕

गोंडा की सदर सीट पर दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (19:43 IST)
गोंडा जिले की बात की जाए तो सबसे पहले ब्रजभूषण शरणसिंह का नाम जरूर सामने आ जाता है, क्योंकि गोंडा व आस-पास के जनपदों में ब्रजभूषण शरणसिंह का खास दबदबा माना जाता है, किंतु गोंडा जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र पर सभी की निगाह लगी इन दिनों क्योंकि इस विधानसभा से राजनीति दो धुरंधर एक भारतीय जनता पार्टी के बाहुबली सांसद ब्रजभूषण शरणसिंह तो दूसरे समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह इन दोनों की राजनीतिक प्रतिष्ठा गोंडा जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में दांव पर लगी है, क्योंकि इन दोनों ने अपने-अपने उतराधिकारियो को इस बार सदर विधानसभा से पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। 
1991 में राजनीति के दिग्गज यूपी टाइगर के नाम से मशहूर व कई बार सांसद रह चुके कुंवर आनंदसिंह को हराकर सांसद बने। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरणसिंह ने सदर विधानसभा से अपने बेटे प्रतीक भूषण सिंह को भाजपा से चुनाव लड़वा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसी विधानसभा से कई बार विधायक रहे विनोद कुमारसिंह पंडित सिंह इसी विधानसभा से अपने भतीजे सूरजसिंह को प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनाव मैदान में है जबकि खुद विनोद कुमार सिंह जिले की तरब गंज विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी ने अपने पूर्व प्रत्याशी जलील खाँ पर ही विश्वास रखते हुए इस बार के विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया है। 
 
इसी विधानसभा से भाजपा के टिकट के दावेदार रहे दो प्रत्याशी महेशनारायण तिवारी व पिछली विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे नगर पालिका अध्यक्ष रूपेश कुमार निर्मल ने इस बार बगावत पर उतर शिवसेना का दामन थाम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, किंतु इस विधानसभा के कुल 3,41,841 मतदाता जिसमें पुरुष मतदाता 1,84,139 मतदाता व महिला मतदाता 1,57,681 हैं जिनकी निगाह राजनीति के दो प्रबल धुरंधरों के प्रत्याशियों पर ही केंद्रित है जिसका फैसला 27 फरवरी यही मतदाता करेगे की किसका कितना जलवा कायम है।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख