dharma sangrah
✕

एक्जिट पोल से मिलेगी शेयर बाजार को दिशा

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (16:02 IST)
नई दिल्ली। राज्यों के चुनावों के नतीजे आने वाले दिनों में शेयर बाजार को दिशा देंगे और उससे पहले मतदान समाप्त होने के बाद 'एक्जिट पोल' के नतीजे शेयर बाजार के कारोबार पर अपना असर डालेंगे। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।


 
शेयर बाजार सोमवार को फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट एलेन के भाषण के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देगा, जहां उन्होंने कहा कि यदि अर्थव्यवस्था मजबूती में बनी रहती है तो इस माह के उत्तरार्द्ध में ब्याज दर में वृद्धि की जा सकती है।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के निजी ग्राहक समूह (पीसीजी) के प्रमुख वीके शर्मा ने कहा कि 10 मार्च को जब शेयर बाजार का कारोबार खत्म होगा तब तक राज्यों के चुनावों के नतीजे ज्ञात नहीं होंगे और ये परिणाम शनिवार को ही आएंगे इसलिए चुनाव नतीजों का असर आगामी सप्ताहों में ही दिखाई देगा। 
 
उन्होंने कहा कि बाजार इन नतीजों के बारे में 14 मार्च को ही अपनी प्रतिक्रिया देगा, जब बाजार होली के बाद खुलेगा तथापि बाजार एक्जिट पोल से कुछ संकेत ग्रहण करेगा, जो 9 मार्च को जारी होगा। इसके अलावा जनवरी माह के लिए औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आएंगे, जो कारोबारी धारणा पर अपना असर छोड़ेंगे।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि सप्ताह के मध्य में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के संदर्भ में घरेलू स्तर पर होने वाली खबरें चालू सप्ताह में बाजार पर अपना असर डालेंगी।
 
आम्रपाली आद्या के निदेशक एवं शोध प्रमुख अबिनाश कुमार सुधांशु ने कहा कि फिलहाल बाजार की सबसे अधिक नजर उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणाम पर है, जहां भाजपा की जीत से बाजार में तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तरप्रदेश और मणिपुर में मतदान का अंतिम चरण 8 मार्च को समाप्त होगा।
 
पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 60.52 अंक अथवा 0.20 प्रतिशत तथा निफ्टी 41.95 अंक अथवा 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता बंद हुआ। 5 सप्ताह बाद सेंसेक्स और निफ्टी में साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई है। (भाषा)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख