dharma sangrah
✕

फैजाबाद की पांच विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (18:55 IST)
फैज़ाबाद। आखिरकार लंबे अंतराल के बाद फैज़ाबाद जिले की पाचों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भाजपा घोषित कर दिए हैं। अयोध्या विधानसभा से वेदप्रकाश गुप्ता, रुदौली विधानसभा से रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधानसभा से गोरखनाथ बाबा, गोशाईगंज विधानसभा से भाजपा-अपना दल संयुक्त प्रत्याशी इंद्राप्रताप तिवारी खब्बू व बीकापुर विधानसभा से शोभा सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। 
इन्होंने अपने पति राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष स्व. मुन्नासिंह चव्हाण के निधन के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी, किंतु फैज़ाबाद की पांच विधानसभा सीटों में से रुदौली व गाशाइगंज विधानसभा को छोड़कर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों का व्यापक विरोध हो रहा है, क्योंकि इन तीनो सीटों पर पार्टी ने बहार से शामिल होने वालो को प्रत्याशी बनाया है। 
 
भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट रही अयोध्या विधानसभा पर वर्ष 1991 लगातार भाजपा का कब्जा रहा है, किंतु विधान सभा चुनाव 2012 में समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडेय भाजपा के दुर्ग को भेद कर सपा का झंडा गाड़ने में सफल हुए। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वेदप्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। गुप्ता दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। 
 
पहली बार वे सपा से 2002 में लड़े और  31 हजार 936 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वे बसपा से दोबारा 2012 में लड़े और 32 हजार 76 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस बार भाजपा की नाव पर सवार होकर चुनाव मैदान में हैं और खेवन हार हैं मतदाता। 
 
मिल्कीपुर विधानसभा से तो पार्टी ने नए अनुभवहीन को ही प्रत्याशी बना दिया। बाबा गोरखनाथ जिनका कोई राजनितिक सफर नहीं है, वे विशुद्ध रूप से ठेकेदार है, किंतु राजनीति में सब जायज है। कार्यकर्ता विरोध करें तो किया करें, यही हल है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

युवक की मौत के बाद कमिश्नर ऑफिस में परिजनों का हंगामा, गर्लफ्रेंड पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कर लेंगे खुदकुशी

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख