Hanuman Chalisa
✕

अखिलेश ने मतदाताओं को धमकाया, भाजपा चुनाव आयोग की शरण में

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (08:41 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह कहकर मतदाताओं को धमकाया है कि चुनाव परिणाम के बाद 13 मार्च को सपा कार्यकर्ता लट्ठमार होली खेलेंगे।
 
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर और चुनाव प्रबंधन प्रभारी कुलदीप पति त्रिपाठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद सपा कार्यकर्ता 13 मार्च को लट्ठमार होली खेलेंगे। इसके पूर्व भी अखिलेश ने इटावा के मतदाताओं को धमकाया था।
 
भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री के नाम को गलत ढंग से परिभाषित किया है। नरेन्द्र मोदी गरीब और अति पिछडे वर्ग से होने के नाते बसपा और सपा-कांग्रेस के नेता उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी और आक्षेप लगा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि यह निंदनीय है और आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
भाजपा का यह आरोप भी है कि फैजाबाद के जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार मंत्री अवधेश प्रसाद का प्रचार कर रहे हैं। अधिकारी को तुरंत स्थानांतरित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख