dharma sangrah

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे आजम खां

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (11:35 IST)
बाराबंकी। वरिष्ठ सपा नेता और उत्तरप्रदेश प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा जब वे बहराइच के कैसरगंज से चुनावी सभा कर वापस लौट रहे थे। हेलीकाप्टर को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक आलू के खेत में सकुशल उतार लिया गया।
 
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के लोग शाम छह बजे अपने घरों से बाहर निकल आए जब उन्होंने तेज आवाज के साथ हेलीकाप्टर को गिरते हुए देखा। बच्चे चिल्लाए जहाज गिर रहा है लेकिन तब तक हेलीकाप्टर सकुशल हबीब के आलू के खेत में उतर चुका था। हेलीकाप्टर उतरने के बाद उसमें से आजम खां बाहर आए।
 
आजम खां को देखते ही ग्रामवासी उनकी फोटो खींचने लगे तो वे बोले 'अभी मर जाता। अल्लाह का शुक्र है कि उसने बचा लिया।' उनके उतरते ही उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी भी बाहर निकल आए और उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। हादसे से उबरे आजम खां लगभग आधे घंटे तक वे आवाक वहीं खेत में खड़े रहे और फोन से लोगों को इस हादसे की सूचना देते रहे।
 
सूचना पाकर मौके पर सबसे पहले क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत  पहुंचे और वे उन्हें घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने पैतृक आवास ले गए। जहां वे लगभग डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। तब तक प्रशासनिक अमला वहां पहुंच चुका था। घटना की दहशत आजम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
 
थोड़ी देर में सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश तथा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह सहित कई सपा नेता मौके पर पहुंच गए। सभी ने आजम खां का हालचाल पूछा। आजम बोले 'अल्लाह का शुक्र है। मैं बाल-बाल बच गया। मैं ठीक हूं।
 
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख