dharma sangrah
✕

मुलायम की बहू अपर्णा की मुश्किल, जहां दो कदम भी नहीं चली साइकिल...

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (13:41 IST)
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए मुलायमसिंह यादव की  छोटी बहू और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
 
लखनऊ कैंट से लड़ने वाले अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की अपेक्षा सबसे कम उम्र की प्रत्याशी के रूप में अपर्णा यादव  जनता के बीच में आई हैं। वैसे अर्पणा यादव समाजसेवा काफी लंबे समय से करती आ रही हैं और उन्होंने लखनऊ कैंट  विधानसभा में काफी मेहनत की है। 
 
आपको बता दें कि अपर्णा काफी लंबे समय से राजनीति में आना चाहती थीं जिसके चलते कई बार मीडिया में वह चर्चा  का विषय बनीं। एक मौका तो ऐसा भी आया था जब उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी, जिसको लेकर अपर्णा काफी  दिन तक टीवी चैनलों व अखबार में छाई रही थीं। 
 
अगर पार्टी सूत्रों की मानें तो अपर्णा भी डिंपल यादव की तरह आसानी से राजनीति में आना चाहती थीं, लेकिन  राजनीति में उनकी एंट्री उतनी आसान नजर नहीं आ रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसके चलते अपर्णा यादव अंदर से  नाराज भी हैं, जिसकी जानकारी परिवार के हर सदस्य को है।
 
अपर्णा का नाराज होना लाजमी भी है क्योंकि अगर लखनऊ कैंट सीट पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी कभी भी इस  सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सपा इस सीट पर तीसरे और चौथे नंबर पर रहते  आई है। अगर लखनऊ कैंट सीट के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी ने विजय प्राप्त की है और  उसके बाद भाजपा ने विजय प्राप्त की है। 
 
अब सवाल यह उठता है ऐसी सीट जहां कभी भी समाजवादी पार्टी की साइकिल दो कदम न चल पाई, वहां क्या अपर्णा  यादव साइकिल को रफ्तार देने में कामयाब हो पाएंगी? अपर्णा सफल होती हैं या असफल यह तो वक्त ही बताएगा,  लेकिन अब तो वह मैदान में उतर चुकी हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत

Kolkata stampede : कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 12 हिरासत में, जानिए कैसे हुआ हादसा और अब तक क्या अपडेट

Gwalior Accident: शीतला मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, 13 श्रद्धालुओं की मौत, 40 को कुचलने की खबर

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

गरबा पांडाल में 15 वर्षीय किशोरी से दुर्व्यवहार, BJP मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को कारण बताओ नोटिस

अगला लेख