ramcharitmanas
✕

यूपी को 2 भ्रष्ट लोगों का साथ पसंद नहीं : अनुप्रिया पटेल

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (16:51 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के नारे 'यूपी को ये साथ  पसंद है' को लेकर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दावा किया कि  राज्य की जनता को 2 भ्रष्ट लोगों का साथ बिलकुल भी पसंद नहीं है और चुनाव के बाद दोनों  पार्टियों का मुगालता खत्म हो जाएगा।
अनुप्रिया ने बातचीत में कहा कि नारेबाजी से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। असल  में यह 2 भ्रष्ट लोगों का साथ है, जो यूपी को बिलकुल भी पसंद नहीं है। यह बात इस चुनाव  में साबित हो जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  को केंद्र में रखकर 'यूपी को ये साथ पसंद है' का नारा दिया गया है।
 
अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में  लूटपाट, भ्रष्टाचार, जमीनों पर अवैध कब्जे और अवैध खनन को संरक्षण दिया तो दूसरी तरफ  यूपीए सरकार में राहुल गांधी की आंखों के सामने किस कदर भ्रष्टाचार हुआ, उसके बारे में  बताने की जरूरत नहीं है। जनता दोनों को बखूबी जानती है। 
 
अखिलेश की विकास पुरुष की छवि पेश किए जाने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य  राज्यमंत्री ने कहा कि विज्ञापनों से कोई विकास पुरुष नहीं बनता, इसके लिए तो काम करना  पड़ता है। सपा और उसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुगालता पाल रखा है और नतीजे आने  पर इनका यह मुगालता खत्म हो जाएगा। 
 
उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव भाजपा की  अगुवाई वाले गठबंधन के माध्यम से होगा। सपा-कांग्रेस के गठबंधन को करारी हार का सामना  करना पड़ेगा। उत्तरप्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। ऐसे हालात  उत्तरप्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख