Bhai Dooj
✕

आजमगढ़ में यह क्या बोल गए अमरसिंह...

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (12:44 IST)
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित राज्यसभा सदस्य और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह ने शुक्रवार को यहां अपने पैतृक गांव तरवा पहुंचकर भाजपा का नाम लिए बगैर अपने समर्थकों से चुनाव में हरसंभव मदद करने की भावुक अपील की।
 
सिंह ने गांव पहुंचने के चुनाव बाद उनकी 'किंगमेकर' की भूमिका के सवाल पर कहा कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की संभावना जताई। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्वांचल ही नहीं, उत्तरप्रदेश के चौतरफा विकास के लिए प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटने की जरूरत है।
 
6ठे और 7वें एवं अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले वाराणसी में मोदी के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ और शुक्रवार को आजमगढ़ में मुलायम के संसदीय क्षेत्र का सड़क मार्ग से दौरा करने के बाद अमर सिंह ने कहा कि 'काम बोलता है' का नारा पूरी तरह झूठ है। सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढे में सड़क है। अपने पैतृक आवास तरवा में वे सबसे पहले अपने समर्थकों से मिले और लोगों को बताया कि वोट किसे देना है। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन परोक्ष रूप से भाजपा और नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की।
 
अपने घर के अंदर ही चौपाल लगाकर बात करने के बाद उन्होंने कहा कि वे आज भी मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हैं। उन्होंने बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि मायावती पैसा लेकर टिकट देती हैं। उनके बारे में सबको पता है। उनका किसी दल से कोई लगाव नहीं है लेकिन लोगों को जाति धर्म-मजहब से उठकर जो भी राष्ट्र के बारे में सोचे, उसे इस चुनाव में वोट देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जिस तरह से स्तर गिरा, सपा के लोग कह रहे हैं कि ये राजनीति की गरिमा के विरुद्ध है।
 
उन्होंने मायावती को पैसा लेकर टिकट देने के सवाल पर कहा कि इस समय लोग बदलाव की बात कर रहे हैं और जनता जातिवाद से मुक्त होकर एक समग्र विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि साइकिल पर नहीं, एक राष्ट्रवादी शक्ति को जो भारतीय संस्कृति की बात करती हो उसे चिन्हित करके वोट दें। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं था। मुजफ्फरनगर में दंगा और सैफई में मल्लिका शेरावत का गाना कतई ठीक नहीं।
 
मुलायम सिंह यादव की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा की इटावा के भाषण में मुलायम सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली सरकार भारी बहुमत से भाजपा की बनेगी। मैंने मुलायम सिंह की कोई बात नहीं काटी तथा मुझे सिंह का अनुभव सही लगता है कि 250 से 255 सीटें भाजपा की आ रही हैं। (वार्ता)
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख