Daily Horoscope

Documents of Budget : जानिए बजट से जुड़े 7 दस्तावेज...

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (18:52 IST)
सरकार की ओर से संसद में पेश किए जाने वाले पूरे बजट में कुल खास दस्‍तावेज होते हैं। जानिए, बजट से जुड़े इन खास दस्‍तावेजों के बारे में जो कि इस प्रकार हैं :
 
1. वित्तमंत्री का भाषण : यह दो भागों में होता है। पहले भाग में सामान्य आर्थिक परिदृश्य का विवरण होता है, जबकि दूसरे भाग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कर प्रस्तावों के अलावा आगामी वर्ष में आर्थिक मोर्चे पर सरकार द्वारा ली जाने वाली पहलकदमियों का ब्योरा रहता है।

वार्षिक वित्तीय कथन : यह बजट का मख्य दस्तावेज है, जिसमें आगामी वित्तवर्ष के लिए अनुमानित सरकारी आय और व्यय पर विस्तृत टिप्पणी होती है।

बजट का सार : इस दस्तावेज में पूरे बजट का सार संक्षिप्त आँकड़ों और ग्राफों में दर्शाया गया रहता है। राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली और उनको दी जाने वाली रकम का ब्योरा भी इस दस्तावेज में रहता है।

वित्त विधेयक : सरकार द्वारा प्रस्तावित कर प्रस्तावों की विस्तृत सूची के अलावा इस दस्तावेज में वित्त विधेयक का व्याख्यात्मक प्रपत्र भी शामिल रहता है।

बजट प्राप्तियां : इस दस्तावेज में आगामी वर्ष के लिए सरकार को मिलने वाली अनुमानित सम्पूर्ण राजस्व और पूँजी प्राप्तियों का विस्तृत ब्योरा रहता है। सरकार को मिलने वाले अनुमानित घरेलू और विदेशी कर्जे का भी इसमें उल्लेख रहता है।

बजट व्यय : यह दस्तावेज सरकार द्वारा आगामी वर्ष में खर्च की जाने वाली राशि का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करता है। विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को खर्चे के लिए कितनी राशि मिलेगी और कितनी राशि आयोजना व गैर आयोजना पर खर्च होगी, का भी इसमें विवरण रहता है।

अनुदान की मांग : इसमें विभिन्न मंत्रालयों की अपनी निजी माँगों के साथ-साथ अनुदानों की समस्त माँगों का सारांश होता है।

इसके अतिरिक्त एक पतली-सी पुस्तिका भी जारी की जाती है, जिसमें उपर्युक्त सभी दस्तावेजों की सूचना और व्याख्या होती है। (वेबदुनिया संदर्भ)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख