Hanuman Chalisa
✕

खपत को बढ़ावा, कर रियायत और ईंधन कर में कटौती पर केंद्रित हो बजट : रेटिंग्स रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (19:38 IST)
मुंबई। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी बजट में महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और खपत की मांग को बढ़ावा देने के लिए आयकर में लुभावनी पेशकश और ईंधन पर करों में कटौती करने की जरूरत है।

इंडिया रेटिंग्स ने बजट से पहले जारी अपनी रिपोर्ट में यह उम्मीद जताई कि नया बजट पिछले बजट में तय राजकोषीय योजना का समावेश करेगा और उसे मजबूती देगा। इसमें नई चीजों को अपनाने के बजाए चालू वित्त वर्ष के राजस्व और पूंजीगत खर्च के तौर-तरीकों को अपनाया जाएगा ताकि मौजूदा प्रयासों को मजबूती दी जा सके।

इस रिपोर्ट में बजट से उम्मीद जताई गई है कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित हुए क्षेत्रों में रोजगार अवसरों का सृजन करके मांग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से उम्मीद की जाती है कि वह राजकोषीय समावेशन में विलंब करेंगी, इसे धीरे-धीरे एवं चरणबद्ध प्रक्रिया बनाएंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि जब तक पुनरुद्धार गति न पकड़े, तब तक अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक वित्तीय समर्थन उपलब्ध हो।

महामारी के कारण आम लोगों की खरीद क्षमता पर बुरा असर पड़ने का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में उन्हें कर राहत देने की मांग करते हुए कहा गया कि आयकर में राहत देकर और तेल उत्पादों पर कर में कटौती कर ऐसा किया जा सकता है।

चालू वित्त वर्ष में अनुदान की दो अनुपूरक मांगों के बाद राजस्व व्यय बजट राशि से तीन लाख करोड़ रुपए अधिक रहने का अनुमान है, लेकिन राजस्व व्यय के गैर-ब्याज और गैर-सब्सिडी घटक, जो अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष मांग को प्रभावित करते हैं, उनके बजट से 13,100 करोड़ रुपए कम होने की संभावना है।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक आगामी वित्त वर्ष में राजस्व व्यय चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से अधिक रहेगा। चालू वित्त वर्ष में सरकार का पूंजीगत व्यय सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 फीसदी हो गया, जो बीते वित्त वर्ष में 2.2 फीसदी और 2019-2020 में 1.6 फीसदी था।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख