Hanuman Chalisa

Budget 2021 : सरकार ने पेश किया 34,83,236 करोड़ रुपए का बजट

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (00:30 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए कुल 34,83,236 करोड़ रुपए के व्यय का बजट पेश किया है। यह चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 34,50,305 करोड़ रुपए से थोड़ा ही अधिक है। इसमें पूंजी व्यय 5,54,236 करोड़ रुपए है, जो 2020-21 के संशोधित अनुमान 4,39,163 करोड़ रुपए से कहीं अधिक है।


बजट दस्तावेज के अनुसार, राजस्व खाते पर व्यय 29,29,000 करोड़ रुपए अनुमानित है, जबकि 2020-21 के संशोधित अनुमान के अनुसार, इस मद पर खर्च 30,111,42 करोड़ रुपए दर्शाया गया है। राजस्व खाते से ब्याज भुगतान अगले वित्त वर्ष में 8,09,701 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान के अनुसार 6,92,900 करोड़ रुपए है।

राजस्व प्राप्ति को देखा जाए तो नए वित्त वर्ष में इसके 17,88,424 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान में 15,55,153 करोड़ रुपए है। इसमें 2021-21 में केंद्र को शुद्ध रूप से कर राजस्व प्राप्ति 15,45,396 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं कर से इतर स्रोतों से प्राप्त राजस्व 2,43,028 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

पूंजी प्राप्ति एक अप्रैल से शुरू वित्त वर्ष में 16,94,812 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान के अनुसार 18,95,152 करोड़ रुपए है।(भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

एआई प्रेमियों से बिछड़ने के गम में डूबे चीन के यूजर

Top News 16 July: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

अगला लेख